अरुण जेटली एक सफल राजनेता, एक महान क्रिकेट प्रशासक, एक प्रखर वक्ता और पक्ष हो या विपक्ष सबके चहेते। अरुण जेटली भी उन नेताओं में से एक हैं जो कभी पार्टी लीक में नहीं बंधे। यानी पक्ष हो या विपक्ष उन्हें सबसे एक जैसा प्यार और सम्मान मिला है। हर कोई उनका कायल रहा है और सबने उनका सम्मान किया है। 24 अगस्त को उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। उनके जाने से राजनीति में एक बड़ा खालीपन आ गया है जो शायद ही कोई भर पाए। हमारी इस खबर में देखिए उनकी ऐसी तस्वीरें जो ये साबित करता है कि न सिर्फ अपनी पार्टी में बल्कि अरुण जेटली हर पार्टी में लोकप्रिय नेता थे...
2 of 11
arun jaitley
- फोटो : पीटीआई
यह तस्वीर 2 अक्तूबर 2015 की है, जब कांग्रेस की वर्तमान अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अरुण जेटली महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
3 of 11
arun jaitley
- फोटो : पीटीआई
12 अक्तूबर 2001 की इस तस्वीर में आप अटल बिहारी वाजपेयी और अरुण जेटली को साथ देख सकते हैं।
4 of 11
arun jaitley
- फोटो : पीटीआई
14 नवंबर 2003 की इस तस्वीर में अरुण जेटली पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के साथ दिख रहे हैं। यह तस्वीर इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2003 के उद्घाटन की है।
5 of 11
arun jaitley
- फोटो : पीटीआई
यह तस्वीर 24 मार्च 2004 की है जब धर्मेंद्र ने भाजपा ज्वाइन की थी।