फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसे में जिंदा जले चार मासूम, देखिए हादसे की तस्वीरें

Sun, 15 Jan 2017 04:52 PM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुरुग्राम
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 15 Jan 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
fire in slum, killed four children and Scorched couple
दुर्घटनास्‍थल जहां शुक्रवार की आधी रात झुग्गी में आग लग गई थी। - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार देर रात मोहम्मपुर संतोष की ढाणी में अचानक झुग्गियों में लगी आग से चार बच्चों की मौत हो गई। जबकि एक नवजात समेत दंपति आग में झुलस गए। झुलसे युवक को गंभीरावस्था में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है।



 

fire in slum, killed four children and Scorched couple
बालेश - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। पुलिस के अनु़सार आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव मीठामई निवासी कृपाल और उसका साला गांव मदनजुड़ी निवासी बालेश अपने परिवार के साथ यहां गांव मोहम्मदपुर में संतोष की ढाणी में झुग्गी डालकर रह रहे हैं।
 
fire in slum, killed four children and Scorched couple
झुग्गी में लगी आग से इस बच्चे की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला
वह यहां पिछले चार साल से जमीन ठेके पर लेकर सब्जी उगाने का काम कर रहे हैं। शुक्रवार रात दोनों परिवार खाना खाने के बाद सो गए थे। रात करीब 12:15 बजे बालेश की पत्नी सत्यावती की आंख खुली तो उन्होंने अपने बहनोई की झुग्गी में आग लगी देखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
fire in slum, killed four children and Scorched couple
मृतक बच्चों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
​इसके बाद बालेश भी नींद से जाग गया और उसने तुरंत आग पर काबू पाने के लिए पानी डालना शुरू कर किया। इस बीच कृपाल(40), उसकी पत्नी सूरजवती(35) अपने नवजात बच्चे(17 दिन) को लेकर झुग्गी से किसी तरह बाहर निकली। यह तीनों ही आग की चपेट में आने से झुलस गए। आग काबू में नहीं आने पर बालेश ने बिजली की मोटर चलाकर आग पर पानी डाला तथा आग पर काबू पाया। लेकिन इस बीच दोनों झुग्गियां व उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
fire in slum, killed four children and Scorched couple
मृतक नवजात की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

आग की चपेट में आने से कृपाल की झुग्गी में सोए उसकी बेटी कंचन(10), बेटा रोहित(6), मोहित(3) और उसके साढू दयाशंकर की बेटी कुसुम(13) की मौत हो गई। झुलसे लोगों को बालेश अन्य लोगों की मदद से लेकर रात करीब 1:00 बजे सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां कृपाल को गंभीरावस्था में दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी यशवंत ने बताया कि जांच के लिए मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed