दिल्ली में जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर स्थित कीर्ति शिखर इमारत की 11वीं मंजिल पर मंगलवार दोपहर आग लग गई। आग लगते ही पूरी मंजिल पर धुंआ फैल गया। वहां मौजूद ज्यादातर लोग सुरक्षित नीचे आ गए, जबकि दो महिला सहित चार लोग फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने नौवीं मंजिल की छत से सीढ़ी लगाकर वहां फंसे चारों लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। उसके बाद दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि आग 11वीं मंजिल पर स्थित एक दवा की कंपनी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। जनकपुरी इलाके में मंगलवार दोपहर 12.29 बजे लोगों ने डिस्ट्रिक्ट सेंटर स्थित कीर्ति शिखर इमारत की 11वीं मंजिल से धुंआ निकलते देखा। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी।
Fire in Janakpuri District Center: इमारत की 11वीं मंजिल में धुंए-आग के बीच फंसे चार लोग, दमकल कर्मियों ने ऐसे बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 12 Jul 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन