{"_id":"5d7fae7e8ebc3e93c52ef4f7","slug":"fire-in-bus-driver-saved-70-people-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंद पलों में चालक ने दिखाई ऐसी दिलेरी, एक झटके में बचा ली 70 लोगों की जिंदगी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद पलों में चालक ने दिखाई ऐसी दिलेरी, एक झटके में बचा ली 70 लोगों की जिंदगी, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Sep 2019 09:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में सोमवार दोपहर कलस्टर बस चालक की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। दरअस्ल कड़कड़ीमोड के पास अचानक एक बस में अचानक चिंगारी निकली। इसके बाद बस ने एकदम आग पकड़ ली। चालक ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बस में मौजूद 60 से 70 सवारियों को नीचे उतारा। इस बीच बस में आग लग गई।
2 of 5
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नही है। पुलिस आशंका जता रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी।
3 of 5
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 1.50 बजे कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर के नीचे हुआ। रूप नंबर-623 की बस शाहदरा से वसंत विहार की ओ जा रही थी। अचानक बस फ्लाईओवर के नीचे बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
चालक ने बस को स्टार्ट करने का प्रयास किया तो इंजन से चिंगारी निकलने लगी। चालक ने फौरन बस के गेट खोलकर तुरंत सवारियों से नीचे उतरने के लिए कहा। फौरन बस में मौजूद 60 से 70 सवारियां नीचे उतरने लगी। इसी दौरान बस के सामने वाले हिस्से में आग लग गई।
विज्ञापन
5 of 5
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर यातायात रुक गया। लोगों ने रेत डालकर बस में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर बाद पुलिस व दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची। बाद में बस में लगी आग पर काबू पाया गया। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।