{"_id":"6a9442f9d16625be7c01f744","slug":"memorandum-submitted-for-pending-payment-of-fellowship-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152766-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एबीवीपी ने फेलोशिप के लंबित भुगतान की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एबीवीपी ने फेलोशिप के लंबित भुगतान की मांग उठाई
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एनसीईआरटी डॉक्टरल फेलोशिप के भुगतान में सात माह की देरी को लेकर एनसीईआरटी के निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने मांग की है कि शोधार्थियों की लंबित फेलोशिप का तत्काल भुगतान किया जाए और भविष्य में भुगतान में देरी रोकने के लिए पारदर्शी एवं समयबद्ध व्यवस्था लागू की जाए।
एबीवीपी के अनुसार, फेलोशिप पर निर्भर शोधार्थियों को शोध कार्य, शैक्षणिक गतिविधियों और आवश्यक खर्चों के प्रबंधन में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सामान्यतः एनसीईआरटी डॉक्टरल फेलोशिप का भुगतान तीन माह के आधार पर किया जाता है, लेकिन अगस्त 2026 तक पिछले सात माह की राशि शोधार्थियों को नहीं मिली है।
एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि फेलोशिप में देरी से शोध कार्य की निरंतरता प्रभावित हो रही है। उन्होंने एनसीईआरटी से बिना और विलंब के लंबित राशि जारी करने की मांग की।