{"_id":"6a942df4a5ff61758400ca5b","slug":"molestation-of-a-nine-year-old-girl-alone-at-home-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापी पड़ोसी: रक्षाबंधन के दिन घर में अकेली मौजूद थी नौ साल की बच्ची, युवक ने की अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापी पड़ोसी: रक्षाबंधन के दिन घर में अकेली मौजूद थी नौ साल की बच्ची, युवक ने की अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 30 Aug 2026 06:50 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:50 PM IST
सार
रक्षाबंधन के दिन घर में अकेली नौ साल की बच्ची से पड़ोस के युवक ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेम नगर इलाके में घर में अकेली मौजूद नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रक्षाबंधन के दिन बच्ची घर में अकेली थी, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने परिजनों के साथ प्रेम नगर इलाके में रहती है। रक्षा बंधन के दिन उसकी मां शाहदरा गई हुई थी। बच्ची घर में अकेली थी। शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि वह रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के लिए शाहदरा गई थी। बच्ची को अकेले पाकर पड़ोेस में रहने वाला युवक उसके घर में घुस गया और बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन