{"_id":"66fb5a450ba1a52ea306386a","slug":"father-and-four-daughters-suicide-after-death-of-his-daughters-father-tied-kalava-around-his-waist-and-neck-2024-10-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाप और चार बेटियों ने दी जान: आत्महत्या मामले में नया मोड़... कमर और गले में बांधा था नया कलावा; मिला ये सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप और चार बेटियों ने दी जान: आत्महत्या मामले में नया मोड़... कमर और गले में बांधा था नया कलावा; मिला ये सामान
Tue, 01 Oct 2024 10:16 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:16 AM IST
विज्ञापन
Father and four daughters suicide
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के वसंत कुंज के रंगपुरी गांव में पिता व चार बेटियों के खुदकुशी के मामले में सोमवार को एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पिता हीरालाल ने बेटियों की मौत होने के बाद उनकी कमर व गले में कलावा बांधा था। कलावा एकदम नया था। मौके से पुलिस को कलावा का बंडल मिला है। इसके अलावा पुलिस को रसोई में ज्यादा राशन नहीं मिला है। ऐसा लग रहा है कि इन लोगों ने कुछ दिन से खाना नहीं खाया था।
एक पिता ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ इस इमारत की तीसरी मंजिल पर अपने घर में खुदकुशी कर ली
- फोटो : भूपिंदर सिंह
इसके बाद पूजा भी की। हीरालाल ने भी अपनी कमर और गले में कलावा बांधा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रसोई में नाममात्र का ही राशन था। ऐसा भी लग रहा है कि इस परिवार ने कुछ दिन से खाना भी नहीं खाया था। पुलिस को डस्टबीन आदि जगह से खाना बनाने आदि का कोई सबूत नहीं मिला है। वसंत कुंज, साउथ थाना पुलिस ने सोमवार को हीरालाल के भाई समेत परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया हुआ था।
मृतक हीरालाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में बुराड़ी जैसा सामूहिक खुदकुशी का मामला सामने आया है। वसंतकुंज के रंगपुरी गांव में पिता ने अपनी चार दिव्यांग बेटियों के साथ सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। बेटियां एक कमरे में मृत मिलीं तो पिता हीरालाल दूसरे कमरे में। एक वर्ष पहले शख्स की पत्नी की कैंसर से मौत होने के बाद बेटियों की देखभाल की जिम्मेदारी उसके ऊपर आ गई थी। इस कारण वह नौकरी पर समय से नहीं जा पाता था। इसलिए उसने नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi suicide
- फोटो : एजेंसी
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बेटियों की देखभाल के अलावा वह बहुत ज्यादा आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक हीरालाल ने सामूहिक खुदकुशी करने के खौफनाक कदम उठाने से पहले जितिया पूजा भी की थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि वसंत कुंज के रंगपुरी गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या की है, घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर उस समय हुआ, जब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इमारत की गैलरी में चारों तरफ फोरेंसिक जांच टीम द्वारा इस्तेमाल किये गए ग्लब्स आदि बिखरे दिखाई दिए
- फोटो : भूपिंदर सिंह
घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से अंदर से बंद घर का दरवाजा तोड़ा तो पांच सड़े गले शव दो कमरे में पडे़ हुए थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि पिता हीरालाल ने पहले सभी को सल्फास खिलाया और बाद में खुद खाया। शवों के पास से पुलिस को सल्फास की गोलियां और कमरे के डस्टबिन में जूस के टेट्रा पैक और पानी की बोतल मिली थी।