{"_id":"5bf299dfbdec22722526e3f1","slug":"fashion-designer-and-help-murder-this-is-why-accused-envy-mala-lakhani-so-killed-hher","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली डबल मर्डरः फैशन डिजाइनर माला से इसलिए चिढ़ता था राहुल, सीसीटीवी में कैद अहम सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली डबल मर्डरः फैशन डिजाइनर माला से इसलिए चिढ़ता था राहुल, सीसीटीवी में कैद अहम सबूत
Mon, 19 Nov 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Nov 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mala lakhani
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वसंत कुंज इलाके में फैशन डिजाइनर माला लखानी और उनके नौकर बहादुर की हत्या का मुख्य आरोपी राहुल अनवर गुस्सैल और सनकी है। वह मामूली बात पर आपा खो देता है। उसने कुछ वर्ष पहले ताश खेलने को लेकर ईंट से वार कर पड़ोसी का सिर फोड़ दिया था। पड़ोसी कई दिन अस्पताल में रहा था।
2 of 5
mala lakhani
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी माला से इसलिए चिढ़ता था कि उसे एक पीस (सूट) सिलने के 1400 रुपये देती है और उसे 10 से 15 हजार रुपये में बेचती थी। उधर, तीनों आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड रविवार को खत्म हो गया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
3 of 5
mala lakhani
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिमांड के दौरान पूछताछ में राहुल अनवर ने कहा कि 10 से 15 हजार में बिकने वाले सूट की सिलाई के मात्र 1400 रुपये मिलने से माला लखानी के प्रति उसके मन में गुस्सा बढ़ता जा रहा था। राहुल ने बताया कि उसने करीब 20 दिन पहले माला की हत्या कर लूटपाट की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mala lakhani
- फोटो : फेसबुक से
इसमें उसने मो. वसीम और रहमत को भी शामिल कर लिया। उसने साथियों से कहा था कि मैडम के पास मोटी रकम मिलेगी और उन्हें 40-40 लाख रुपये मिलेंगे। लालच में वे वारदात में शामिल हो गए थे। हालांकि माला लखानी की हत्या के बाद इन्हें मात्र 1200 रुपये और कुछ ज्वेलरी मिली थी। उनकी ज्यादातर ज्वेलरी बनावटी थी।
विज्ञापन
5 of 5
mala lakhani
- फोटो : mala lakhani
वारदात के बाद वे घर पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस के सामने जाकर सरेंडर करने को कहा था। इसके बाद इन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर साथ ले जाया लगया डीवीआर मिल गया है। इनके चेहरे सीसीटीवी कैमरों में कैद हैं। आरोपी डीवीआर भी साथ ले गए थे। आरोपी सीसीटीवी फुटेज में माला लखानी को खींचते हुए दिख रहे हैं। माला लखानी की कोठी में चार कैमरे अंदर और एक बाहर लगा हुआ था। आरोपी कार से भागते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।