फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलनः वाशिंग मशीन से लेकर फुट मसाजर तक किसानों की सेवा में हैं कई इंतजाम

Sat, 12 Dec 2020 12:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Dec 2020 12:00 PM IST
सार

- अब महिला किसान भी दैनिक कार्य में बंटाती हैं हाथ, किसान खाली होने पर ताश खेलते व हुक्का पीते हुए करते हैं आंदोलन पर चर्चा
- लंगर में सेवा जरूर करते हैं किसान, खाना खाकर ट्राली के अंदर व नीचे करते हैं कुछ देर के लिए आराम 

विज्ञापन
Farmers protest at singhu border from washing machine to foot massage machine many things available in farmers service
सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लिए लगा फुट मसाजर, वाशिंग मशीन, खाना बनाने की मशीन - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों को रद्द कराने के लिए सिंघु बॉर्डर पर धरना देकर बैठे किसानों ने अपनी दिनचर्या को तय कर लिया है। जहां किसान सबसे पहले सुबह उठकर दैनिक कार्य करके नहाते ही शबद कीर्तन करते हैं तो कुछ किसान चाय व पकौड़े तैयार करने में लग जाते हैं। नाश्ता करने के बाद धरने में शामिल होते हैं और वहां कुछ समय बैठने के बाद लंगर की तैयारी शुरू कर देते हैं। लंगर में सेवा करने के बाद ताश खेलते हैं तो शाम की चाय भी होती है। उसके बाद शाम के खाने की तैयारी शुरू हो जाती है और रात में काजू-बादाम वाला दूध भी किसान सेहत फिट रखने के लिए पीते हैं। इस तरह से किसानों की दिनचर्या चल रही है। यहां किसानों के लिए कई तरह के इंतजाम जैसे वाशिंग मशीन से लेकर पैर की मालिश करने वाली मशीन तक सभी लगी हैंं। आगे पढ़ें किसानोंं की पूरी दिनचर्या और तस्वीरों में देखें सिंघु बॉर्डर पर मौजूद व्यवस्था...

Farmers protest at singhu border from washing machine to foot massage machine many things available in farmers service
Farmers protest - फोटो : जी पाल

किसान सिंघु बॉर्डर पर 27 नवंबर से धरना देकर बैठे हुए हैं। किसानों ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियों को घर बनाया हुआ है। ट्रालियों को कमरे का रूप देकर पूरी व्यवस्था उनके अंदर रखते हैं। खाद्य सामग्री से लेकर सोने तक की व्यवस्था ट्राली के अंदर है तो किसी को नीचे सोना होता है तो वह गद्दे या वाटर प्रूफ टेंट का इस्तेमाल करता है।

Farmers protest at singhu border from washing machine to foot massage machine many things available in farmers service
सिंघु बॉर्डर पर लगी खाना बनाने वाली मशीन - फोटो : अमर उजाला

धरनास्थल पर कुछ किसान सुबह उठकर नहाने के बाद शबद कीर्तन करते हैं, जबकि उनके साथ के युवा किसान चाय व उसके साथ कुछ खाने जैसे पकौड़े आदि को बनाने में जुट जाते हैं। उसके बाद सभी नाश्ता करके धरने में पहुंच जाते हैं, जहां उनको अगली रणनीति की जानकारी मिलती है। वहां कुछ समय बिताने के बाद दोपहर के खाने की तैयारी के लिए वापस आ जाते है और लंगर तैयार किया जाता है। लंगर चखने के बाद कुछ देर आराम करते हैं और घर बातचीत करते है तो आपस में आंदोलन की चर्चा भी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers protest at singhu border from washing machine to foot massage machine many things available in farmers service
सिंघु बॉर्डर पर लगी रोटी बनानेे वाली मशीन - फोटो : अमर उजाला

इस बीच ही कुछ किसान समय बिताने के लिए ताश खेलते हैं तो युवा किसान अन्य कार्य करते हैं। फिर शाम की चाय होती है और उसके बाद शाम के खाने की तैयारी शुरू हो जाती है। खाना खाकर कुछ देर आपस में बातचीत करते हैं और उसके बाद सोने का समय हो जाता है। इस तरह से धरनास्थल पर किसानों की दिनचर्या चल रही है। 

विज्ञापन
Farmers protest at singhu border from washing machine to foot massage machine many things available in farmers service
सिंघु बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन - फोटो : जी पाल

महिला किसानों ने आकर हाथ बंटाना शुरू किया
सिंघु बॉर्डर पर धरने के शुरुआती दिनों में महिला किसान काफी कम थीं, जिससे लंगर तैयार करने से लेकर अन्य सभी कार्य पुरुष किसानों को खुद ही करने पड़ते थे। लेकिन किसानों को लगा कि आंदोलन लंबा चल सकता है, उसको देखते हुए पंजाब से महिला किसान भी काफी पहुंच गई हैं। उनके आने से लंगर तैयार करने से लेकर अन्य दैनिक कार्यों में किसानों को काफी मदद मिलती है। सब्जी बनाने की जिम्मेदारी पुरुष किसानों की होती है तो रोटी सेकने की पूरी जिम्मेदारी महिला किसान उठाती है। शाम की चाय भी ज्यादातर महिला किसान बनाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed