फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी पहलः सफाई से जुड़े सवालों का दें जवाब पाएं हेलिकॉप्टर से नोएडा दर्शन का मौका, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

Fri, 11 Dec 2020 11:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 11 Dec 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Noida authority start program 10 people to get noida visit chance from helicopter by answering radio jockey question on swachchhta sarvekshan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

नोएडा प्राधिकरण ने एक एफएम रेडियो चैनल के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत रेडियो जॉकी लोगों से स्वच्छता सर्वेक्षण का फीडबैक हासिल करेंगी और सवाल भी पूछेंगी। बेहतर जवाब देने वाले 10 लोगों का चयन किया जाएगा। इन सभी को हेलीकॉप्टर से नोएडा दर्शन का मौका मिलेगा।

Noida authority start program 10 people to get noida visit chance from helicopter by answering radio jockey question on swachchhta sarvekshan
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी गौरव बंसल ने बताया कि प्राधिकरण ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में भाग लिया है। शहर में स्वच्छता बनाए रखने और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें एक एफएम रेडियो को भी साथ रखते हुए लोगों को जागरूकता संदेश दिए जा रहे हैं। उक्त एफएम रेडियो की रेडियो जॉकी गिन्नी को प्राधिकरण ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Noida authority start program 10 people to get noida visit chance from helicopter by answering radio jockey question on swachchhta sarvekshan
नोएडा - फोटो : अमर उजाला

इसी कड़ी में दस दिन के अभियान में नोएडावासी व्हाट्स एप नंबर 8454911911 पर City (space) helicopter कोड लिखकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 19 दिसंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Noida authority start program 10 people to get noida visit chance from helicopter by answering radio jockey question on swachchhta sarvekshan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रेडियो जॉकी की ओर से शहर के लोगों से फोन के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नोएडा प्राधिकरण की ओर से कराए जा रहे कार्यों के बारे में फीडबैक लिया जाएगा और साफ-सफाई से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
Noida authority start program 10 people to get noida visit chance from helicopter by answering radio jockey question on swachchhta sarvekshan
हेलीकॉप्टर(प्रतीकात्मक) - फोटो : social media

अच्छे जवाब देने वालों में से रोज एक नाम  रेडियो जॉकी चुनेंगी। इस प्रकार 10 दिनों में 10 नाम चुने जाएंगे। इन सभी 10 लोगों को अभियान के अंतिम चरण में हेलीकॉप्टर से नोएडा की सुंदरता दिखाई जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed