हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पल्ला थाना इलाके के रोशन नगर में एक व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर बेटे-बेटी को पिलाने के बाद खुद भी पी लिया। पड़ोसियों ने तीनों को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां 11 साल की साइमा को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान 12 साल के दिलशाद और उसके पिता मोहम्मद निजाम की भी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीन महीने से अलग रह रही पत्नी खुशी के बयान पर पल्ला थाना में मोहम्मद निजाम के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
हिल गया हरियाणा: पिता ने बेटे और बेटी को जहर देकर खुद की आत्महत्या, तीन महीने पहले निजाम ने किया था एक और पाप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:23 PM IST
सार
शनिवार रात लगभग आठ बजे निजाम ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर दोनों बच्चों को पिलाया। फिर उसने खुद भी ये कोल्ड ड्रिंक पी ली। रात लगभग साढ़े आठ बजे तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो पड़ोसियों को इसका पता चला। पड़ोसियों ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन