ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डिस्कवरी सोसाइटी निवासी गौरव (बदला हुआ नाम) 24 फरवरी की रात सुसाइड करने के मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोसाइटी के लोगों से लेकर सुरक्षा गार्ड भी उसकी तारीफ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गौरव इतना व्यवहारिक था कि सोसाइटी के लोगों से लेकर सुरक्षा गार्ड तक उसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि वह जब भी गेट की तरफ आता था तो समय के अनुसार गुड मार्निंग-गुड ईवनिंग जरूर बोलता था। वह हर बात को बहुत अच्छे तरीके से करता था। जैसे सोसाइटी के अन्य बच्चे थे, उसी तरह वह भी सामान्य बच्चा था। सोसाइटी में रहने वाले संदीप कुमार ने बताया कि वह हर किसी का आदर सम्मान करता था। उसके अंदर ऐसी कोई आदत नहीं थी जो किसी को खराब लगे। आपको बता दें कि ग्रेटर फरीदाबाद स्थित डिस्कवरी सोसाइटी निवासी गौरव (बदला हुआ नाम) 24 फरवरी की रात सुसाइड करने से एक घंटे पहले सोसाइटी के दोस्तों के बीच बैठकर खूब रोया था।
2 of 7
मृत छात्र की मां व परिजन
- फोटो : अमर उजाला
दोस्तों से उसने कहा था कि स्कूल में उसे तंग किया जाता है। छात्र हो या टीचर उसे कोई नहीं समझता। गौरव के सोसाइटी में 2-3 दोस्त थे जिनके साथ बैठकर अक्सर अपना दर्द साझा करता था। घटना वाले दिन 24 फरवरी को भी वह उन्हीं दोस्तों के साथ बैठा था।
3 of 7
मृत छात्र की मां
- फोटो : अमर उजाला
गौरव डीपीएस का छात्र था, उसी स्कूल में उसकी मां भी ललित कला की अध्यापिका है। उसे डिसलेक्सिया की बीमारी थी। आरोप है कि उसने अपनी प्रधानाध्यापिका से कुछ प्रश्न समझने के लिए मदद मांगी थी।
4 of 7
इसी सोसाइटी में रहता था गौरव
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने यह कहते हुए डांट लगाई थी कि बीमारी का बहाना बनाकर फायदा उठा रहा है। इसके कारण गौरव इतना परेशान हो गया कि उसने 24 फरवरी की रात सोसाइटी की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
5 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में बीपीटीपी थाना पुलिस ने प्रधानाध्यापिका और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। मामले में एकेडमिक हेड ममता गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।