{"_id":"63bbc8091b1c5c0e9d69895d","slug":"faridabad-murder-news-young-man-was-killed-due-to-love-affair-in-faridabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deadly Love Triangle: एक हसीना दो दीवाने, युवक ने दूसरे का फोड़ा सिर, कटर से रेता गला और पत्थर से चेहरा कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deadly Love Triangle: एक हसीना दो दीवाने, युवक ने दूसरे का फोड़ा सिर, कटर से रेता गला और पत्थर से चेहरा कुचला
Mon, 09 Jan 2023 03:15 PM IST
शाहरुख खान
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 09 Jan 2023 03:15 PM IST
विज्ञापन
Faridabad Murder
- फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने पांच दिन पहले गुरुग्राम नहर में हुई युवक की हत्या मामले की गुत्थी सुलझा ली है। प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या हुई थी। एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि आरोपी की पहचान यूपी के कोसी निवासी रामचंद उर्फ राम (23) के रूप में हुई है। आरोपी ने बीबीए की पढ़ाई की है। 3 जनवरी की सुबह पुलिस को गुरुग्राम-फरीदाबाद कैनाल सेक्टर 25 पुल के पास एक शव बरामद हुआ था। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ को मामले की जांच सौंपी गई। प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में एसआई कप्तान, कमलचंद, एएसआई कुलदीप, हवलदार आनंद, जोगेंद्र, सिपाही संदीप, अजीत, विनीत और सुरेंद्र की टीम ने मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी प्रलयनाथ उर्फ राजू (25) के रूप में की। वह संजय कॉलोनी में किराए पर रहता था और प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रामचंद को संजय कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने प्रेम त्रिकोण में रंजिश के चलते प्रलयनाथ की हत्या की थी। मृतक प्रलयनाथ व आरोपी रामचंद एक ही युवती से प्यार करते थे। इस कारण दोनों में विवाद रहने लगा। घटना के दिन आरोपी ने प्रलयनाथ को गुरुग्राम नहर के पास मिलने के लिए बुलाया और सिर में लोहे की रॉड दे मारी।
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
बेहोश होने पर आरोपी ने चाकू से प्रलयनाथ का गला काट दिया और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक की जेब से फोन, एटीएम, पर्स व पासबुक निकालकर फरार हो गया। आरोपी से लोहे की रॉड और चाकू बरामद कर अदालत से दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उसके कब्जे से मृतक का फोन, एटीएम, पर्स व पासबुक बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
एक महीने पहले तलाश ली थी हत्या की जगह, बाद में बनाई योजना
प्रलयनाथ की हत्या की योजना आरोपी ने करीब एक माह पहले ही बना ली थी। आरोपी ने सबसे पहले वारजात की जगह तलाश की थी। सूनसान इलाके का चयन करने के बाद आरोपी ने कागज काटने वाला कटर व लोहे की रॉड खरीद कर रख ली। घटना से करीब 15 दिन पहले ही आरोपी हत्या को अंजाम देना चाहता था। उसने बहाने से फोन कर आरोपी को वारदात स्थल के आसपास बुला लिया था। उस दिन मृतक प्रलयनाथ अपने एक दोस्त का साथ आया था।
प्रलयनाथ की हत्या की योजना आरोपी ने करीब एक माह पहले ही बना ली थी। आरोपी ने सबसे पहले वारजात की जगह तलाश की थी। सूनसान इलाके का चयन करने के बाद आरोपी ने कागज काटने वाला कटर व लोहे की रॉड खरीद कर रख ली। घटना से करीब 15 दिन पहले ही आरोपी हत्या को अंजाम देना चाहता था। उसने बहाने से फोन कर आरोपी को वारदात स्थल के आसपास बुला लिया था। उस दिन मृतक प्रलयनाथ अपने एक दोस्त का साथ आया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
ये देख आरोपी ने योजना बदल दी और हमला नही किया। कुछ दिन तक आरोपी शांत रहा और मौके की तलाश करता रहा। दो जनवरी की रात आरोपी ने मृतक को दोबारा से उसी जगह पर बुलाया। प्रलयनाथ नशे में मौके पर पंहुच गया। आसान मौका देख आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से प्रलयनाथ का सिर फोड़ दिया। इसके बाद धारदार कटर से गला रेत डाला। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने कटर से चेहरे पर कई वार किए और बाद में पत्थर से चेहरा कुचल कर फरार हो गया।