फरीदाबाद के एनआईटी एक नंबर मार्केट में मिलाप दवाखाना के पास मंगलवार को कार में युवक-युवती की गोली लगने से हुई मौत मामले में पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार गोलीकांड के बाद आरोपी को भगाने में मदद करने वाले युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी कर सकती है। बुधवार सुबह थाना कोतवाली की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दोनों के शव सौंप दिए। वहीं अब इस मामले में युवती के दोस्त का नाम सामने आ रहा है, जानिए क्या है इसकी वजह और देखिए तस्वीरें...
2 of 6
जिम ट्रेनर
- फोटो : अमर उजाला
मार्केट के दुकानदारों के मुताबिक मिलाप दवाखाना के पास एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी काफी देर से सड़क किनारे खड़ी थी। पास के एक दुकानदार ने देखा कि गाड़ी में बैठे युवक-युवती काफी देर से शांत हैं, गाड़ी में कोई हलचल नहीं है। ऐसे में संदेह होने पर दुकानदार ने गाड़ी के अंदर जाकर झांका। गाड़ी में बैठे युवक-युवती के शव थे। दोनों लहूलुहान थे। दुकानदारों के मुताबिक युवक के सिर में और युवती के सीने में गोली लगी थी। मामले की जानकारी मिलने तक युवती की सांसें चल रही थीं। लोगों ने मामले की जानकारी थाना कोतवाली को दी।
3 of 6
बीके अस्पताल में जुटे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी खोली तो अंदर युवक व युवती मृत हालत में पड़े थे। पुलिस पीआरओ ने बताया कि मृतकों को बीके सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक की पहचान सेक्टर-22 निवासी जिम ट्रेनर लोकेश उर्फ गोल्डी (32) के रूप में की है। वहीं युवती की पहचान एनआईटी-2 ई-ब्लाक निवासी निजी स्कूल टीचर मयंका (25) के रूप में हुई है।
4 of 6
घटनास्थल की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मयंका, पलवल जिले में एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। पुलिस पीआरओ के मुताबिक मृतक गोल्डी और युवती में दोस्ती थी। मयंका उसी जिम में जाती थी जहां गोल्डी ट्रेनर था। युवती की स्कूटी भी कार के पास ही मिली है।
5 of 6
जिस कार में दोनों शव बरामद हुए उसकी जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात युवती घर से स्टेशनरी लेने की बात कहकर निकली थी। वहीं गोल्डी भी अपने घर से अपनी सात दिन की बेटी के लिए डाईपर लेने की बात कहकर निकला था। गोल्डी की शादी पांच साल पहले ही हो चुकी थी। सात दिन पहले ही उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मयंका और गोल्डी की हत्या, मयंका के ही दोस्त ने अपने साथी संग मिलकर की है।