फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) के कार्यालय में कार्यरत एक लिपिक की उसकी पहली पत्नी ने बेटी व भतीजे के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राजेंद्र (55) के रूप में हुई है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम एसजीएम नगर स्थित अपने घर में सोमवार सुबह सात बजे दिया। इसके बाद सभी शव को घर में ही रखकर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। यह सारा मामला तब खुला जब पति को ढूंढती हुई दूसरी पत्नी वहां पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। जानिए क्यों बेरहमी से पहली पत्नी और उसकी बेटी ने राजेंद्र की हत्या कर दी और कैसे हुआ मामले का खुलासा...
{"_id":"624d31371e5d8e26e3698590","slug":"faridabad-first-wife-daughter-and-nephew-beaten-man-to-death-second-wife-reveals-secret-24-hours-dead-body-remain-lock-in-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी-बेटी ने की पीट-पीटकर शख्स की हत्या: 24 घंटे तक घर में बंद रहा शव, दूसरी बीवी ने खोला बड़ा राज, वजह ऐसी जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी-बेटी ने की पीट-पीटकर शख्स की हत्या: 24 घंटे तक घर में बंद रहा शव, दूसरी बीवी ने खोला बड़ा राज, वजह ऐसी जानकर रह जाएंगे हैरान
Wed, 06 Apr 2022 11:56 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद के इसी मकान में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
24 घंटे कमरे में बंद रहा शव
पुलिस के अनुसार मृतक राजेंद्र का शव 24 घंटे से अधिक समय तक घर में बंद रहा। इससे आसपास बदबू फैल रही थी। मंगलवार सुबह जब राजेंद्र की दूसरी पत्नी उसे ढूंढती हुए एसजीएम नगर पहुंची तो उसे कुछ शक हुआ। बदबू के चलते उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर शव बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फिलहाल एसजीएम नगर थाना में पहली पत्नी, बेटी व भतीजे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दैनिक खर्च नहीं देने पर कर दी हत्या
पुलिस के अनुसार बाला ने राजेंद्र की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह उसे दैनिक खर्च नहीं दे रहा था। इनका पैसों को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आरोपियों को हिरासत में लेकर चल रही है पूछताछ
मंगलवार सुबह दूसरी पत्नी मृतक को तलाशते हुए एसजीएम नगर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। उसने सुबह करीब 10:30 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
haryana police
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मृतक राजेंद्र सेक्टर-12 स्थित एसडीएम के कार्यालय में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) लिपिक का कार्य करता था। उसने करीब 32 साल पहले बाला (48) से शादी की थी। वह एसजीएम नगर में रहती थी। हालांकि बाला और राजेंद्र की शादी पंजीकृत नहीं है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि राजेंद्र ने ममता नामक महिला से दूसरी शादी भी कर ली थी। यह शादी विवाह कानून के तहत पंजीकृत है। उनका एक 16 साल का बेटा है। ममता अपने बेटे के साथ चिमनी बाई धर्मशाला के पास रहती है। जांच में पता चला है कि सोमवार सुबह करीब सात बजे बाला ने बेटी सुमन (30) व भतीजे कृष्ण (35) के साथ मिलकर राजेंद्र की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।