फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल की छत से कूदी 11वीं की छात्रा: बिना बताए गई थी बिरयानी खाने, टीचर ने दी ऐसी सजा; छत से कूद गई लड़की

Tue, 01 Sep 2026 04:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Tue, 01 Sep 2026 04:37 PM IST
सार

मृतका जानवी के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन और शिक्षक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, जानवी बिना बताए बिरयानी खाने के लिए चली गई थी। जब इस बात की भनक स्कूल के शिक्षक को लगी, तो उन्होंने आपा खो दिया और जानवी को सजा के तौर पर लगातार चार घंटे तक स्कूल में खड़ा रखा।

विज्ञापन
Class 11 student jumps from school roof in Faridabad dies
छात्रा जानवी और विलाप करती उसकी मां - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के फरीदाबाद में एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। छोटी सी गलती पर मिली कथित मानसिक प्रताड़ना ने एक होनहार छात्रा की जान ले ली। गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा जानवी ने स्कूल की छत से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

Class 11 student jumps from school roof in Faridabad dies
मृतक छात्रा जानवी - फोटो : अमर उजाला

छोटी सी गलती, खौफनाक सजा
मृतका जानवी के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन और शिक्षक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार, जानवी बिना बताए बिरयानी खाने के लिए चली गई थी। जब इस बात की भनक स्कूल के शिक्षक को लगी, तो उन्होंने आपा खो दिया और जानवी को सजा के तौर पर लगातार चार घंटे तक स्कूल में खड़ा रखा।

Class 11 student jumps from school roof in Faridabad dies
विलाप करती जानवी की मां - फोटो : अमर उजाला

अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाई मासूम
परिजनों का रो-रोकर कहना है कि इतने लंबे समय तक सबके सामने खड़े रहने की सजा से जानवी गहरे सदमे में थी। उसने खुद को बुरी तरह अपमानित महसूस किया। इसी मानसिक दबाव और ग्लानि के चलते मासूम ने इतना बड़ा कदम उठा लिया और सीधे स्कूल की छत पर जाकर वहां से छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Class 11 student jumps from school roof in Faridabad dies
जानवी के पिता - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल में चीख-पुकार, पुलिस कर रही जांच
घटना के बाद आनन-फानन में जानवी को फरीदाबाद के बीके नागरिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी वॉर्ड) के बाहर मृतका की मां के विलाप ने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं।

विज्ञापन
Class 11 student jumps from school roof in Faridabad dies
जानवी के पिता - फोटो : अमर उजाला

पुलिस क्या कह रही है
इस संवेदनशील मामले में फिलहाल पुलिस ने कोई भी जल्दबाजी भरा बयान देने से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और साथी छात्रों व शिक्षकों से पूछताछ के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed