{"_id":"6914a820315504d17f05769a","slug":"aamir-rashid-mir-had-left-dr-omar-and-got-out-of-car-before-blast-2025-11-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Blast: धमाके से पहले उमर संग i20 में थे दो और लोग, एक आमिर और दूसरा गुमनाम शख्स...ब्लास्ट से पहले उतर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Blast: धमाके से पहले उमर संग i20 में थे दो और लोग, एक आमिर और दूसरा गुमनाम शख्स...ब्लास्ट से पहले उतर गए
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 13 Nov 2025 05:16 AM IST
सार
जांच एजेंसी के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि हमें पूरा अंदेशा है कि धमाके से पहले कार में डॉ. उमर के साथ मौजूद दो आरोपियों में से एक आरोपी आमिर राशिद मीर था। इसके अलावा एक अन्य आरोपी का अभी तक पता नहीं चल सका है कि वो कौन था।
विज्ञापन
1 of 9
Delhi Blast
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लाल किले के पास बम धमाके के दौरान कार में डॉ. उमर के अलावा आमिर राशिद मीर भी था। जम्मू कश्मीर पुलवामा के संबूरा के रहने वाले इसी आमिर राशिद मीर ने फरीदाबाद के सेक्टर-37 इलाके में आई-20 कार खरीदी और उसकी डिलीवरी भी खुद ही ली थी। ये पेशे से प्लंबर है और दिल्ली में धमाके से ठीक पहले कार से उतरने के बाद से गायब है।
2 of 9
संदिग्ध डॉ. मोहम्मद उमर
- फोटो : पीटीआई
जांच एजेंसी के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि हमें पूरा अंदेशा है कि धमाके से पहले कार में डॉ. उमर के साथ मौजूद दो आरोपियों में से एक आरोपी आमिर राशिद मीर था। इसके अलावा एक अन्य आरोपी का अभी तक पता नहीं चल सका है कि वो कौन था। ये कहा जा रहा है कि धमाके से पहले ही आमिर राशिद मीर व एक अन्य आरोपी कार से उतरकर डॉ. उमर नबी बट से अलग हो गए थे।
3 of 9
Delhi Blast CCTV
- फोटो : पीटीआई
आमिर राशिद मीर ने ये कार जम्मू कश्मीर पुलवामा में अपने गांव संबूरा के ही दोस्त तारिक मलिक की आईडी पर खरीदी थी। तारीक के दस्तावेज का इसमें प्रयोग किया गया। तारीक के नाम पर जारी मोबाइल सिम ही आमिर राशिद मीर प्रयोग करता है और ये पेशे से प्लंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
मौके पर तैनात फोर्स और बरामद की गई लाल ईकोस्पोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो आमिर राशिद मीर भी बीते कई दिनों से फरीदाबाद के धौज इलाके में मौजूद था। ये डॉ. मुजम्मिल और डॉ. उमर के साथ ही कई दिनों तक रहा है। ऐसे में ये कई बार अल आफिया यूनिवर्सिटी परिसर में भी आया बताया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 9
धमाके वाली जगह से मिले दो कारतूस
- फोटो : अमर उजाला
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के इर्द-गिर्द ही अब चल रही पूरी जांच
दिल्ली में बम धमाके और फरीदाबाद में बरामद 2900 किलो विस्फोटक की जांच अब अल-फलाह यूनिवर्सिटी के इर्द-गिर्द की चल रही है। बुधवार को एनआईए, जम्मू कश्मीर पुलिस, यूपी एटीएस और दिल्ली स्पेशल सेल की अलग-अलग टीमें फरीदाबाद पहुंचीं। इन टीमों ने यूनिवर्सिटी परिसर में पहुंचकर यहां के स्टॉफ व छात्रों से पूछताछ की। सुबह से अलग-अलग टीमें, अपना समय लेकर इन लोगों से यहां पूछताछ में जुटी हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।