{"_id":"6b0c378e31a694992902c855","slug":"reservation-will-increase-womens-participation-in-politics-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-165237-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आरक्षण से राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आरक्षण से राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
विज्ञापन
दिल्ली की महिलाओं ने फैसले का किया स्वागत, कहा- आम परिवारों और गृहिणियों को भी नेतृत्व का अवसर मिलने से मजबूत होगा लोकतंत्र
ज्योति सिंह
नई दिल्ली। महिला सशक्तीकरण का अर्थ केवल शिक्षा, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की नीतियां बनाने और महत्वपूर्ण फैसले लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की बराबर भागीदारी भी जरूरी है। इसी दिशा में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक को अहम कदम माना जा रहा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रस्ताव ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर नई उम्मीदें जगाई हैं।
सरकार के इस फैसले से राजनीति में महिलाओं के लिए कितने नए अवसर खुलेंगे और इसका समाज पर क्या असर पड़ेगा, इसको लेकर दिल्ली की महिलाओं से बातचीत की गई। महिलाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि राजनीतिक भागीदारी बढ़ने से न केवल महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिलेगा, बल्कि लोकतंत्र भी अधिक समावेशी और संवेदनशील बनेगा।
सोच बदलनी होगी
वास्तविक बदलाव की शुरुआत हमसे होती है। मेरा मानना है कि जब तक हम अपनी सोच नहीं बदलेंगे और हर व्यक्ति के प्रति करुणा, सम्मान व संवेदनशीलता का भाव विकसित नहीं करेंगे, तब तक कोई कानून समाज की सोच नहीं बदल सकता। महिला आरक्षण को हमें सम्मान के साथ स्वीकार करना चाहिए। साथ ही महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर और अधिकार देने का संकल्प लेना होगा। समानता की शुरुआत हमें अपने भीतर से करनी होगी।
विज्ञापन
अनुराधा डार, सचिव, थ्री आर्ट्स क्लब एवं शिक्षाविद्
मैं हर दिन महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को करीब से देखती हूं। मेरा मानना है कि महिला आरक्षण राजनीति में महिलाओं के लिए बंद दरवाजे खोलने वाला मजबूत कदम है। सीटें बढ़ने और आरक्षण लागू होने से आम परिवारों की महिलाओं और गृहिणियों को भी संसद व विधानसभाओं में अपनी आवाज उठाने का अवसर मिलेगा। यदि राजनीतिक दल उन्हें आगे बढ़ने का मौका देते हैं, तो यह लोकतंत्र में महिला सशक्तीकरण का बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।
मोनिका भारद्वाज, ग्लोबल इंडियन वुमेन एसोसिएशन
मेरा मानना है कि जब नीति निर्माण की मेज पर महिलाओं की आवाज पहुंचती है, तो लोकतंत्र केवल संख्याओं से नहीं, बल्कि संवेदना और समानता से भी मजबूत होता है। राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से नीतियों में विविध दृष्टिकोण शामिल होंगे। मुझे विश्वास है कि यह भागीदारी एक सशक्त, संवेदनशील और समावेशी भविष्य की नींव रख सकती है।
जूही अरोड़ा, अधिवक्ता, हाईकोर्ट
मेरे विचार में महिला सशक्तीकरण तभी पूरा होगा, जब महिलाओं को अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने के साथ देश और समाज के महत्वपूर्ण निर्णयों में भी बराबर की भागीदारी मिलेगी। मैं चाहती हूं कि राजनीति में केवल प्रभावशाली परिवारों की महिलाओं को ही नहीं, बल्कि गांवों, कस्बों और सामान्य परिवारों से आने वाली महिलाओं को भी नेतृत्व करने और स्वतंत्र रूप से फैसले लेने का अवसर मिले।
श्रुति सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता