फरीदाबाद के बीकॉम ऑनर्स अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता की हत्या मामले में आरोपी तौसीफ ने पुलिस रिमांड के दौरान कई राज उगले हैं। उसने पुलिस को बताया कि पिछले दो साल से उसका निकिता के साथ कोई संपर्क नहीं था। साल 2018 में अपहरण कांड के बाद से निकिता ने उससे दूरियां बना ली थी।
2 of 6
nikita murder case
- फोटो : अमर उजाला
उसने काफी कोशिश की उसका मोबाइल नंबर तलाशने की, लेकिन वह कामयाब नही हुआ। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में उसने फिजियोथेरपिस्ट की पढ़ाई शुरू कर दी। इसके बावजूद उसे अपनी और परिवार की बेइज्जती की बात हमेशा दिल मे चुभती रहती थी। उसे पता लगा कि निकिता की पढ़ाई पूरी होने वाली है और अब परिवार वाले उसकी शादी कर देंगे।
3 of 6
मृतक निकिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में तौसीफ ने बताया कि वह चाहता था कि बंदूक के बल पर निकिता का अपहरण करेगा और उससे शादी कर अपनी व परिवार की बेइज्जती का बदला लेगा।
4 of 6
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि मुख्य आरोपी तौसीफ का बृहस्पतिवार को पुलिस रिमांड पूरा हो गया। पुलिस ने आरोपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय में पेशी की। न्यायालय ने सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस ने उसे एक दिन की रिमांड अवधि और बढ़ाने की मांग की थी।
5 of 6
हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
गांव रिवासन नूंह निवासी रेहान का रिमांड आज पूरा होगा। तौसीफ के साथ ही उसे हथियार मुहैया कराने वाला अजरुद्दीन भी जेल भेज दिया गया है।