फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बकरीद मनाने ईरान से भारत आया था परिवार, दर्दनाक हादसे में गई सबकी जान 

Sun, 30 Jul 2017 08:20 PM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Jul 2017 08:20 PM IST
सार

बकरीद मनाने ईरान से भारत आया था कल्बे अब्बास का परिवार 
नोट: खबर मेरठ के लिए भी उपयोगी है      
बकरीद मनाने ईरान से भारत आया था कल्बे अब्बास का परिवार
-छुट्टी न मिल पाने के कारण कब्ले अब्बास नहीं आए थे परिवार के साथ, अब मौत की खबर के बाद भारत हुए रवाना      
-बेटे की स्कूल की छुट्टी होने की वजह से बकरीद पर आना हो पाया था परिवार का संभव      
-अंजुम व अली जैदी के आने से परिवार भी था बेहद खुश, लेकिन अब छाया मातम

विज्ञापन
family came from iran to delhi to celebrate id died in car accident
- फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स
दिल्ली में हुए सड़क हादसे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद मेरठ के चौड़ा कुंआ इलाके में मातम का माहौल है। रिश्तेदारों का कहना था कि ईरान के तेहरान में रहने वाला कल्बे अब्बास का परिवार बकरीद मनाने के लिए भारत आया था।
family came from iran to delhi to celebrate id died in car accident
- फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स

कल्बे अब्बास को अपने दफ्तर से छुट्टी नही मिली थी। इधर बेटे के स्कूल बंद होने के बाद पत्नी अंजुम फातिमा व बेटे ने भारत जाने की जिद की थी। कल्बे अब्बास ने दोनों को भारत भेज दिया था। इन दोनों को लेने की परिवार मेरठ से दिल्ली आया था।

family came from iran to delhi to celebrate id died in car accident
- फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स

अब परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। कमर अब्बास के साले व मुजफ्फरनगर निवासी शाहाब ने बताया कि काफी समय पूर्व कल्बे अब्बास ईरान में पढ़ाई के लिए गए थे। वहां करीब 27 साल पूर्व उन्होंने रेडियो तेहरान में सरकारी नौकरी शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
family came from iran to delhi to celebrate id died in car accident
- फोटो : एबीपी

शादी के बाद वह पत्नी को भी ईरान ले गए थे। बेटा अली अब्बास वहीं पर पैदा हुआ था। बकरीद पर उनको छुट्टी नही मिली और वह नहीं आ पाए। अब परिवार के हादसे की खबर सुनते ही वह छुट्टी लेकर भारत के लिए रवाना भी हो गए हैं।

विज्ञापन
family came from iran to delhi to celebrate id died in car accident
- फोटो : ह‌िंदुस्तान टाइम्स

इनकी पत्नी अंजुम फातिमा जैदी के सिर में गंभीर चोट लगी है। वह कोमा में है। उनका दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज जारी है। बाकी बच्चे खतरे से बाहर हैं। अब परिवार अंजुम की जान के लिए दुआएं कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed