फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुलझ गए चोटी काटने के दो मामले, जो सच सामने आया उसने पुलिस को भी चौंकाया

Thu, 10 Aug 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/फरीदाबाद Updated Thu, 10 Aug 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
expose of 2 case brothers chopped hair of sister to create sensation and 1 woman says she cut hers
choti - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली और अन्य राज्यों में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला जारी है। साथ में अफवाहें भी जमकर फैल रही हैं। इसी बीच द‌िल्ली और फरीदाबाद की एक-एक घटनाओं के सुलझने की बात सामने आई है जो काफी चौंकाने वाले हैं।
expose of 2 case brothers chopped hair of sister to create sensation and 1 woman says she cut hers
choti - फोटो : अमर उजाला

अंबेडकर नगर में दो नाबालिग भाइयों ने ही अपनी बहन की चोटी काटकर पुलिस को फोन कर सनसनी फैलाने की कोशिश की। फतेहपुरबेरी थाना इलाके में भी बुजुर्ग महिला की चोटी कटने का मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली के भी कई इलाकों से चोटी कटने की सूचनाएं आ रही हैं, मगर पुलिस के पास किसी तरह की शिकायत नहीं पहुंचीं।

expose of 2 case brothers chopped hair of sister to create sensation and 1 woman says she cut hers
choti - फोटो : अमर उजाला
सख्ती से पूछताछ पर किया खुलासा अंबेडकर नगर में ये घटना संजय कैंप, झुग्गी बस्ती की है। पुलिस को शुक्रवार दोपहर करीब सवा बारह बजे सूचना मिली कि उनकी बहन की किसी ने चोटी काट दी है। सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता लगा कि 14 वर्षीय लड़की के बाल कटे हैं। पुलिस ने जब लड़की के दो नाबालिग भाइयों से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों ने ही बहन के सिर के बाल काटे हैं। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया का कहना है कि मजाक करने के लिए बच्चों ने ऐसा किया था। परिजनों ने मजाक करने की बात लिखित में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
expose of 2 case brothers chopped hair of sister to create sensation and 1 woman says she cut hers
choti - फोटो : अमर उजाला
एयरफोर्स रोड पर महिला की चोटी कटी फरीदाबाद के एयरफोर्स रोड, अग्रवाल धर्मशाला के सामने रहने वाले प्रमोद की पत्नी पारो शुक्रवार शाम रसोई में खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। अचानक उन्हें पीठ पर कुछ चोट जैसी महसूस हुई। उनके मुताबिक उन्होंने एक चिडिय़ा देखी और इसके बाद उन्हें होश नहीं रहा। प्रमोद के मुताबिक वह रसोई पहुंचे तो पारो के कटे हुए बाल जमीन पर पड़े हुए थे। करीब ढाई घंटे के बाद पारो को होश आया।
विज्ञापन
expose of 2 case brothers chopped hair of sister to create sensation and 1 woman says she cut hers
choti - फोटो : अमर उजाला

इस घटना की जानकारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस दौरान एक कैंची बरामद की गई। महिला से पूछने पर उसने कबूल ‌किया कि उसने खुद चोटी काटी है। हालांकि पुलिस ने देर रात तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। उधर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 11 मामले सामने आए हैं। गुरुग्राम में शुक्रवार को सात महिलाओं की चोटी कटने का मामला सामने आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed