फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए दिल्ली पुस्तक मेले में क्या है खास और क्यों जाएं आप

Sun, 30 Aug 2015 10:30 AM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन

जानिए दिल्ली पुस्तक मेले में क्या है खास और क्यों जाएं आप

everything about delhi book fair

डिजिटल होते इंडिया, ई-बुक्स के दौर में भी अगर आप किताब पढ़ने के शौकीन हैं तो पहुंचें दिल्ली स्थित प्रगति मैदान। शनिवार को यहां दिल्ली पुस्तक मेले का आगाज हो गया है। मेले का उद्घाटन केंद्र सरकार के पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। आईटीपीओ (इंडियन ट्रेड प्रमोशन आर्गनाइजेशन) और फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स (एफआईपी) की ओर से आयोजित यह मेला 6 सितंबर तक चलेगा।


जानिए दिल्ली पुस्तक मेले में क्या है खास और क्यों जाएं आप

everything about delhi book fair

इसमें 220 से ज्यादा पब्लिशर्स हिस्सा ले रहे हैं। पहला दिन और रक्षाबंधन होने के कारण मेले में कम लोग पहुंचे। शनिवार को मेले में बेहद कम लोग पहुंचे। हालांकि दोपहर बाद जरूर युवा प्रेमी दोस्तों केसाथ मेले में घूमते-फिरते दिखे। पहले दिन खास विजिटर्स में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रहे। वह दोपहर में मेला घूमने पहुंचे। उन्होंने आयोजकों से मुलाकात की और कई स्टॉल से किताबें भी लीं।

जानिए दिल्ली पुस्तक मेले में क्या है खास और क्यों जाएं आप

everything about delhi book fair

मेले में जाने और जानकारी के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। मेले की जानकारी मोबाइल पर आप तक पहुंचाने के लिए आइटीपीओ की तरफ से एक मोबाइल एप नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे डाउनलोड करके मेले के कार्यक्रमों की जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा ऑनलाइन टिकट भी खरीदे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए दिल्ली पुस्तक मेले में क्या है खास और क्यों जाएं आप

everything about delhi book fair

वयस्कों के लिए टिकट मूल्य 20 रुपये व बच्चों के लिए 10 रुपये है । मेला खुलने का समय 11 बजे से घटाकर सुबह 10 बजे कर दिया गया है, ताकि पुस्तक प्रेमी ज्यादा समय तक पुस्तक मेला घूम सकें। दिल्ली बुक फेयर के पहले ही दिन सेल शुरू हो गई है। कई स्टॉल जहां पर पुरानी किताबें और पॉपुलर किताबों की डूप्लीकेट प्रिंटिग वाली किताबों की सेल लग गई है।

विज्ञापन

जानिए दिल्ली पुस्तक मेले में क्या है खास और क्यों जाएं आप

everything about delhi book fair

अलग-अलग हॉल में लगे ऐसे स्टॉल पर 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक की किताबें उपलब्ध हैं। पढ़ने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर यह है कि इसमें बेस्ट सेलर्स किताबें शामिल हैं। इसके अलावा विदेशी लेखकों के उपन्यास समेत अन्य किताबें भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed