मोती नगर के सुदर्शन पार्क इलाके में बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध हालात में एक मकान में लगी आग में बुजुर्ग दंपती की जलकर मौत हो गई, जबकि एक किराएदार झुलस गया। दंपती की शिनाख्त छेदीलाल गुप्ता (70) और लक्ष्मी गुप्ता (62) के रूप में हुई है।
यहां आग लगने से बुजुर्ग दंपति की हुई ददर्नाक मौत, मौके से बेटा फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराएदार की पहचान विनय के रूप में हुई है। घटना के बाद से दंपती का बेटा गायब है। पुलिस मानसिक रूप से अशक्त बेटे पर माता-पिता को जलाने का शक जता रही है। पुलिस के अनुसार छेदीलाल अपनी पत्नी लक्ष्मी व बेटे संतोष (40) के साथ सुदर्शन पार्क इलाके में रहते थे।
वह रेहड़ी पर फल की जूस बेचकर परिवार का गुजारा करते थे। छेदीलाल के दो बेटे और दो बेटियां और हैं जिनकी शादी हो चुकी है और वह अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। बृहस्पतिवार देर रात करीब 3:30 बजे पुलिस को मकान में आग लगने की सूचना मिली।
जिसमें से एक विनय दंपती को बचाने की कोशिश के दौरान झुलस गया। जबकि दो अन्य किराएदार किसी तरह से बाहर निकलने में कामयाब रहे थे। संतोष शादीशुदा नहीं है और वह मानसिक रूप से अशक्त है। उसका इलाज चल रहा है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संतोष अकसर अपने परिजनों से मारपीट करता था। वह नशे का आदी भी बताया जा रहा है।
इससे आशंका है कि घर में उसने ही आग लगाई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कमरे में आग लगाई गई है। घटना के बाद मिले साक्ष्य और सबूत संतोष के खिलाफ हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बात ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।