फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi cm rekha celebrated festival of Rakhi with children today

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, राखी बांधने पर दिए गिफ्ट्स; पोस्ट कर साझा की तस्वीरें

Thu, 27 Aug 2026 02:56 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Aug 2026 02:56 PM IST
सार

28 अगस्त को देश भर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को बच्चों के साथ राखी का त्योहार मनाया।

विज्ञापन
delhi cm rekha celebrated festival of Rakhi with children today
बच्चों ने सीएम रेखा को बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को बच्चों के साथ राखी का त्योहार मनाया। इस अवसर पर उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हेंडल से कुछ तस्वीरें साझा कीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच त्योहारों की खुशी को अनमोल बताया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लिखा कि बच्चों के बीच त्योहारों की खुशी कुछ और ही होती है। उन्होंने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से आए अपने प्यारे छोटे दोस्तों के साथ यह विशेष रक्षाबंधन मनाया। बच्चों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बहुत प्यार से कई राखियां बांधीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को जमकर मिठाई भी खिलाई। इसके बाद बच्चों और मुख्यमंत्री के बीच असीमित बातें, हंसी और ढेर सारी शरारतें हुईं। 
विज्ञापन




सीएम ने बच्चों के इस प्यार को अपने लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं बताया। उन्होंने बच्चों की मुस्कान हमेशा खिलती रहने की कामना की। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बच्चों के सपनों को हर अवसर मिले। उन्होंने दिल्ली के बच्चों के लिए हमेशा सुरक्षित और संभावनाओं से भरा रहने की इच्छा व्यक्त की।

सीएम ने बच्चों के साथ त्योहार की खुशी की साझा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ बिताए इन पलों को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मासूमियत और उत्साह त्योहारों के माहौल को और भी जीवंत बना देता है। इस आयोजन में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से बच्चे शामिल हुए थे। यह मुख्यमंत्री के लिए एक भावनात्मक और यादगार अनुभव रहा। बच्चों ने भी इस अवसर पर खूब आनंद लिया।

बच्चों के लिए मुख्यमंत्री का संदेश 
संदेश में मुख्यमंत्री ने बच्चों के प्रति अपने गहरे स्नेह को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी कलाई पर बहुत सारी राखियां हैं और दिल में उन सभी बच्चों का ढेर सारा प्यार है। रेखा गुप्ता ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली हमेशा उनके लिए सुरक्षित और अवसरों से भरपूर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed