देश की राजधानी दिल्ली में एक झकझोर कर देने वाली ख़बर सामने आई है। भाई की कलाई पर राखी बांध उसकी सलामती की दुआ करने वाली बुजुर्ग बहन को भाई ने ऐसा सिला दिया कि मानवता शर्मसार हो उठी। रोहिणी में घर की छत पर पिछले दो साल से बंधक बुजुर्ग महिला को मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग ने आयोग ने मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के रोहिणी से एक 50 वर्षीय महिला को रेस्क्यू किया। पता चला कि पीड़िता को चार दिन के अंतर पर रोटी दी जाती थी। इस कारण वह हड्डियों का ढांचा मात्र रह गई है और उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
दिल्ली: बुजुर्ग बहन को भाई ने जानवरों से भी बदतर हालात में रखा कैद, 4 दिन में देता था खाने को 1 रोटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन