{"_id":"5ba1ea3e867a557f015d2383","slug":"elder-sister-hostage-by-brother-in-delhi-women-commission-help-and-rescue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बुजुर्ग बहन को भाई ने जानवरों से भी बदतर हालात में रखा कैद, 4 दिन में देता था खाने को 1 रोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बुजुर्ग बहन को भाई ने जानवरों से भी बदतर हालात में रखा कैद, 4 दिन में देता था खाने को 1 रोटी
Wed, 19 Sep 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
बुजुर्ग महिला को अस्तपाल में किया भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की राजधानी दिल्ली में एक झकझोर कर देने वाली ख़बर सामने आई है। भाई की कलाई पर राखी बांध उसकी सलामती की दुआ करने वाली बुजुर्ग बहन को भाई ने ऐसा सिला दिया कि मानवता शर्मसार हो उठी। रोहिणी में घर की छत पर पिछले दो साल से बंधक बुजुर्ग महिला को मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग ने आयोग ने मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के रोहिणी से एक 50 वर्षीय महिला को रेस्क्यू किया। पता चला कि पीड़िता को चार दिन के अंतर पर रोटी दी जाती थी। इस कारण वह हड्डियों का ढांचा मात्र रह गई है और उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
2 of 4
old lady
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग को 181 महिला हेल्पलाइन पर सूचना मिली कि एक महिला को घर में कैद कर रखा गया है। आयोग की टीम जब मौके पर पहुंची तो घर में मौजूद बुजुर्ग महिला की भाभी ने गेट खोलने से मना कर दिया और टीम को भी गालियां दीं। बाद में पुलिस को साथ लेकर महिला आयोग की टीम फिर उसी घर पर पहुंची तो भी गेट नहीं खोला गया। ऐसे में पुलिस टीम पड़ोसी की छत से होकर पीड़िता के पास पहुंची। वहां महिला की हालत देखकर हर कोई सन्न रह गया। 50 वर्षीय महिला की हालत खराब थी, चारों तरफ मल फैला हुआ था। उसे तत्काल अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
3 of 4
old lady
- फोटो : अमर उजाला
पूरा परिवार करता था अमानवीय व्यवहार
बुजुर्ग महिला के दूसरे भाई ने महिला आयोग को बताया कि उनकी बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पहले वह अपनी मां के साथ उनके घर पर ही रहती थी। मां के निधन के बाद वह छोटे भाई के साथ रहने लगी। वह उसका ठीक से ध्यान नहीं रखता था। बहन के साथ भाई का पूरा परिवार अमानवीय व्यवहार करता था और छोटा भाई किसी को भी बहन से मिलने नहीं देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
old lady
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी भाई को किया जाए गिरफ्तार : मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल व आयोग की सदस्य किरण नेगी ने अस्पताल जाकर बुजुर्ग महिला से मुलाकात की। मालीवाल ने कहा कि महिला को अमानवीय तरीके से रखा गया था। महिला के भाई और उसकी पत्नी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।