फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे मनी राजधानी में ईद, मस्जिदों में लाखों की संख्या में जुटे नमाजी

Thu, 07 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
eid celebrated in delhi in this way, lakhs people gathered in mosque
ईद का जश्न - फोटो : विवेक निगम

राजधानी में भी बृहस्पतिवार को ईद उल फितर हर्ष व उल्लास के साथ मनाई गई। लाखों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। मस्जिदों के आस पास और मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के भारी इंतजाम थे।

eid celebrated in delhi in this way, lakhs people gathered in mosque
ईद का जश्न - फोटो : विवेक निगम

नमाज के बाद बच्चों, युवकों और बुजुर्गों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी। जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी ने अपनी तकरीर में देश में शांति एवं  अमन चैन बने रहने की कामना की। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि वह पैगंबर हजरत मोहम्मद की धार्मिक हिदायतों का अनुसरण करें।

eid celebrated in delhi in this way, lakhs people gathered in mosque
ईद का जश्न - फोटो : विवेक निगम
रमजान के दौरान पिछले 30 दिन से रोजा रख रहे मुस्लिम समुदाय के लोग बृहस्पतिवार की सुबह नए कपड़े पहनकर ईद उल फितर की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
eid celebrated in delhi in this way, lakhs people gathered in mosque
ईद का जश्न - फोटो : विवेक निगम

इमामों की अगुवाई में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले लगा कर ईद की बधाई दी। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वह ईदी मिलने से बहुत खुश थे।

विज्ञापन
eid celebrated in delhi in this way, lakhs people gathered in mosque
ईद का जश्न - फोटो : विवेक निगम

जामा मस्जिद एवं फतेहपुरी मस्जिद में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। दोनों मस्जिदों में समय से काफी पहले ही नमाजी आने शुरू हो गए थे। दोनों मस्जिदों के अंदर और बाहर नमाजियों की इतनी भीड़ हो गई थी कि तिल रखने की भी जगह नहीं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed