आज पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर (नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद) में ईद-उल-फितर के मौके पर हजारों नमाजियों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी, वहीं बच्चों और बड़ों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। पवित्र माह रमजान के समापन पर मनाया जाने वाला यह त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी और शाहनवाज हुसैन ने ईद-उल-फितर पर मस्जिद में नमाज अदा की।
Eid 2026: दिल्ली-नोएडा से गुरुग्राम तक मीठी ईद का जश्न, नमाज अदा कर दी एक दूसरे को बधाई; देखें PHOTOS
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 21 Mar 2026 08:21 AM IST
सार
Eid Mubarak 2026 Photos: दिल्ली में ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और अन्य प्रमुख स्थानों पर ड्रोन, एआई-आधारित निगरानी और अतिरिक्त बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन