दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों को लेकर नॉर्थ कैंपस, साउथ कैंपस, बाहरी दिल्ली के कॉलेजों में पुलिस के कड़े इंतजाम रहे। नॉर्थ कैंपस तो पूरी तरह से छावनी में तब्दील रहा। छात्रावास मार्ग पर यातायात की आवाजाही बंद थी।
DUSU इलेक्शन की झलकियां: आचार संहिता का हुआ उल्लंघन, छात्रों को स्मार्ट कार्ड से मिली एंट्री; देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैदल जाने वालों के लिए आई कार्ड देखकर ही उन्हें उस मार्ग पर जाने की अनुमति थी। बिना आई कार्ड के कैंपस व कॉलेज में आने-जाने पर मनाही रही। खासतौर पर मतदान केंद्र से 100 मीटर पहले ही छात्रों के लिए बैरिकेड लगाए गए थे। पुलिस के अनुसार चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।
कॉलेजों के बाहर वोट करने की करते रहे अपील
डूसू चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही मेट्रो, कॉलेज के बाहर, लॉ सेंटर व छात्रावास मार्ग के आसपास प्रत्याशियों के समर्थक छात्रों से वोट करने की अपील करते रहे। मेट्रो से उतरकर कैंपस आने वाले छात्रों को समर्थक प्रत्याशियों के बैलेट नंबर की जानकारी दे रहे थे, इसके लिए साथ ही प्रत्याशियों के पैनल की पर्चियां भी बांटी जा रही थीं।
कई कॉलेजों में आचार संहिता की उड़ी धज्जियां
कई कॉलेजों में एक बार फिर से आचार संहिता की खूब धज्जियां उड़ी। सार्वजनिक संपत्ति को गंदा करने के मामले में कोर्ट की फटकार का भी असर कैंपस में दिखाई नहीं दिया। मतगणना पर अभी रोक है, रिजल्ट कब आएगा और किसके पक्ष में होगा इसका पता नहीं है, उसके बावजूद समर्थक कॉलेजों के बाहर प्रत्याशी के नाम वाली पर्चियां उड़ाते रहे।
पीजीडीएवी कॉलेज सांध्य में स्मार्ट कार्ड से मिली एंट्री
पीजीडीएवी कॉलेज (सांध्य) ने एक बार फिर से चुनाव में धांधली को रोकने के लिए छात्रों को स्मार्ट कार्ड से प्रवेश की अनुमति दी। कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. रवींद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि इस कार्ड के उपयोग से कॉलेज में बाहरी और गलत छात्रों का प्रवेश बंद हो गया है। इस कारण से चुनावों में फर्जी वोटिंग की संभावना खत्म हो गई है।