{"_id":"6a9d9fd99cd45dd600085c25","slug":"young-woman-alleges-rape-after-being-drugged-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153796-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: युवती ने नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: युवती ने नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
विज्ञापन
- वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने थाने में की शिकायत
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके की एक युवती ने नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल करने वाले की पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने इलाके में एक लकड़ी गोदाम परिसर में बने कमरे में अपने माता-पिता के साथ रहती है। पीड़िता ने बताया कि वारदात के समय उसके माता-पिता शहर से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़िता को घटना के बारे में जानकारी दी।
युवती ने स्थानीय लोगों के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले की तलाश कर रही है।