फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस बीमारी के चलते अरुण जेटली AIIMS में हुए थे भर्ती, बाहरी लोगों से बना ली थी दूरी

Sat, 24 Aug 2019 02:13 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Aug 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Arun Jaitley News: Due to which disease Arun Jaitley was admitted to AIIMS
फाइल फोटो
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली पहले भी कई बार एम्स में भर्ती हो चुके थे। 14 मई 2018 को एम्स में उनका किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। इसके लिए डॉक्टरों की टीम बाहरी अस्पतालों से आई थी। इनमें दिल्ली के अपोलो अस्पताल के डॉ. संदीप गुलेरिया के अलावा दो वरिष्ठ डॉक्टर पीजीआई चंडीगढ़ के थे। बताया यहां तक जाता है कि किडनी प्रत्यारोपण के दौरान टीम में एम्स के नेफ्रेालॉजी विभाग का एक भी डॉक्टर नहीं था। 
Arun Jaitley News: Due to which disease Arun Jaitley was admitted to AIIMS
फाइल फोटो
जनवरी 2019 पूर्व वित्त मंत्री को सारकोमा (फेफड़ा) में सॉफ्ट टिश्यू मिले थे। इसे लेकर उन्हें न्यूयार्क के डॉक्टरों की सलाह लेनी पड़ी थी। इसके बाद से उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था। डॉक्टरों के कहने पर वे कई महीने से आइसोलेशन में रह रहे थे। बाहर आने-जाने को लेकर भी डॉक्टरों ने उन्हें खास हिदायतें दे रखी थीं। 
Arun Jaitley News: Due to which disease Arun Jaitley was admitted to AIIMS
अरुण जेटली(फाइल फोटो)
अरुण जेटली ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी न बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर स्वास्थ्य खराब होने की बात भी कही थी। तब से अरुण जेटली आइसोलेशन में रह रहे थे। उनके रिश्तेदारों, परिजनों और करीबियों को छोड़ बाकी लोगों से दूरी भी बनाई गई थी। 

यह भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी से नरेंद्र मोदी तक, कैसे प्रधानमंत्री के चहेते बने जेटली? 13 बातें
विज्ञापन
विज्ञापन
Arun Jaitley News: Due to which disease Arun Jaitley was admitted to AIIMS
अरुण जेटली (फाइल फोटो)
बता दें कि अरुण जेटली का स्वास्थ्य 2014 से उन्हें धोखा देता रहा। अनियंत्रित डायबिटीज से निजात पाने के लिए सितंबर 2014 में गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी कराई थी। उन्हें मधुमेह की भी लंबे समय से परेशानी थी। 9 अगस्त को सांस लेने में आ ही दिक्कत के बाद 66 साल के जेटली एम्स में भर्ती कराया गया था।खराब स्वास्थ्य के कारण ही जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

 
विज्ञापन
Arun Jaitley News: Due to which disease Arun Jaitley was admitted to AIIMS
अरुण जेटली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अरुण जेटली के निधन पर सोशल मीडिया गमगीन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेटली के बेटे और पत्नी से बात की और शोक जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि उन्होंने सबसे मूल्यवान मित्र खो दिया। बता दें कि पीएम मोदी फिलहाल यूएई के दौरे पर हैं। वहीं जेटली के निधन पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने कहाः भाजपा को खड़ा करने में जेटली का योगदान अतुलनीय रहा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जेटली के निधन पर शोक जताया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed