राष्ट्रीय राजधानी की जहरीली हुई आबोहवा और यहां के लोगों की चिंता करते हुए फिल्मी हस्तियां पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर धरती बचाने की अपील कर रहे हैं। अपने फैन्स से अपील करते हुए इन्होंने पर्यावरण को बचाने और भारत को स्वच्छ बनाने के प्रयास करने के लिए कहा है।
सोशल मीडिया पर कड़वी हवा नाम से ट्रेंड भी चलाया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उनका संदेश पहुंच सके। मुंह पर एन91 मास्क लगाकर इंस्टाग्राम पर फिल्म अभिनेता वरूण धवन ने लिखा है कि मास्क लगाकर अपनी तस्वीर इसलिए पोस्ट कर रहा हूं ताकि आप लोग समझ सकें कि यह कोई शौक नहीं है। अब वक्त एक दूसरे को कोसने का नहीं, बल्कि सरकार के साथ मिलकर हरियाली की ओर बढने का है।
वहीं, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने भी मुंह पर मास्क लगा अपनी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। परिणीति दिल्ली में ही थीं और एक होटल के कमरे में बंद, वे खिड़की से दिल्ली के स्मॉग को देख रही थीं।
उन्होंने लिखा है कि वे दो दिन से शूटिंग की वजह से दिल्ली में है। प्रदूषण की वजह से उन्हें सिर और गले में दर्द है। दिल्ली के इन हालातों को देख यहां के बच्चों और यूथ के बारे में सोचते ही रोंगटे खड़े हो रहे हैं। अपील की है कि प्लीज अब जाग जाओ, अपनी धरती को इस तरह खत्म मत होने दो।
5 of 5
श्रद्धा कपूर
- फोटो : File Pic
इनके अलावा श्रद्घा कपूर, शेखर कपूर, दिया मिर्जा, अर्जुन कपूर, करण जौहर और फरहान अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर दिल्ली के प्रदूषण को लेकर भारी चिंता जताई है और लोगों से आगे बढ़कर इस प्रदूषण के खिलाफ लडने की अपील भी की है।