राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम व गुरुवार सुबह हुई बारिश से दिल्ली की सड़कों पर जबरदस्त जाम लग गया। दिल्ली में करीब 200 जगहों पर जाम लगा। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। प्रमुख मार्गों पर जलभराव के चलते लगे जाम से ट्रैफिक कॉलोनियों में घुस गया। कॉलोनी में क्रॉस ट्रैफिक से कॉलोनी में जाम इस कदर हो गया कि वाहन किसी भी तरफ टच से मश नहीं हो रहे थे।
Delhi Traffic Jam: बारिश से दिल्ली में 200 जगहों पर जाम, सड़कें पानी से लबालब; इन रास्तों में घंटों फंसे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 10 Jul 2025 07:18 PM IST
सार
जाम में फंसे कई लोगों ने बताया कि जाम से परेशान होकर जब वह दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर रहे थे तो फोन लग नहीं रहा था। ग्रेटर कैलाश में जाम में फंसे संगम विहार निवासी सतीश ने बताया कि हेल्पलाइन पर कॉल तो जा रही थी, मगर जब पुलिसकर्मियों से बात करने के ऑप्सन को दबाया जाता तो कोई जबाव नहीं मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन