फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डीयू के छात्र ने जीता महीनेभर फ्री बर्गर खाने का कॉम्पटीशन, पर फट गया पेट

Mon, 10 Jul 2017 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Jul 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
DU student wins maximum burger eating competition but his stomach damaged, now on liquid diet
burger - फोटो : सोशल मीड‌िया

दिल्ली के एक रेस्तरां ने अपने यहां चिली बर्गर खाने की प्रतियोगिता रखी जो बेहद मजेदार थी। रेस्तरां ने इस प्रतियोगिता की शर्त रखी कि जो सबसे ज्यादा बर्गर खाएगा उसे एक महीने तक रेस्तरां में फ्री खाना मिलेगा। लेकिन यही शर्त एक डीयू स्टूडेंट के लिए घातक साबित हुई।

DU student wins maximum burger eating competition but his stomach damaged, now on liquid diet
burger - फोटो : सोशल मीड‌िया

इस कॉम्पटीशन के बारे में जानकर कई लोगों ने इसमें हिस्सा लिया लेकिन बाजी मारी डीयू के एक छात्र ने। लेकिन यह कॉम्पटीशन जीतना उसे इतना भारी पड़ेगा ये उसने सपने में भी नहीं सोचा था। अब उसका ऐसा हाल हुआ है कि उसे कुछ दिन तक लिक्विड डायट पर रहना पड़ेगा।

DU student wins maximum burger eating competition but his stomach damaged, now on liquid diet
burger - फोटो : सोशल मीड‌िया

इस कॉम्पटीशन को जीतने के लिए डीयू के उस स्टूडेंट ने इतने बर्गर खाए कि उसका पेट ही फट गया और वह अस्पताल पहुंच गया। डीयू के सेकंड ईयर स्टूडेंट गर्व गुप्ता ने बताया कि राजौरी गार्डन स्थित एक रेस्तरां ने बर्गर खाने की प्रतियोगिता रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
DU student wins maximum burger eating competition but his stomach damaged, now on liquid diet
burger - फोटो : सोशल मीड‌िया

गर्व ने अपने दोस्तों के साथ इस कॉम्पटीशन में भाग लिया था। गर्व ने बताया‌ कि उसने सबसे ज्यादा बर्गर खाए लेकिन दूसरे दिन उसे पेट में परेशानी होने लगी। इसके बाद खून की उल्टी होने लगी जिससे वह डर गया।

विज्ञापन
DU student wins maximum burger eating competition but his stomach damaged, now on liquid diet

जब गर्व इलाज के लिए बीएलके सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल गया तो उसे पता चला कि चिली बर्गर की वजह से उसके पेट का अंदरूनी हिस्सा फट गया है। डॉक्टर भी गर्व की इस बात से हैरान थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed