दिल्ली के गोविंदपुरी में छह जुलाई को डीटीसी ड्राइवर संजीव कुमार (45) की हत्या गुजरात के शूटर से करवाई गई थी। संजीव की दोनों पत्नी व बेटी ने इकबाल उर्फ अकबाल अंसारी के जरिए शूटर को 15 लाख रुपये में सुपारी दी थी। गोविंदपुरी थाना पुलिस पीड़ित की पहली पत्नी नजमा उर्फ गीता, दूसरी पत्नी गीता देवी व बेटी कोमल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। स्पेशल सेल ने अब षडयंत्रकर्ता इकबाल और गुजरात के शूटर मनीष मिश्रा को गिरफ्तार किया है। इकबाल के पास से 315 बोर का असलहा व तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। स्पेशल सेल डीसीपी जसमीत सिंह के अनुसार डीटीसी में ड्राइवर रहे संजीव कुमार की छह जुलाई को गोविंदपुरी के भीड़भाड़ वाले इलाके में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह दूसरी पत्नी नजमा उर्फ गीता व आठ वर्ष के बेटे के साथ मोटरसाइकिल से सामान खरीदकर ला रहे थे।
कातिल पत्नियां और उनका एक साथी: पति दोनों पर ढाता था सितम, तंग आकर गुजरात के शूटर से करवाई हत्या, नंबर प्लेट ने खोला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली मारने वाले हमलावर दो थे और मोटरसाइकिल पर आए थे। गोविंदपुरी पुलिस ने दोनों पत्नी व बेटी को गिरफ्तार कर लिया था। षडयंत्रकर्ता इकबाल व शूटर मनीष मिश्रा आदि फरार थे। स्पेशल सेल में तैनात एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह व इंस्पेक्टर रणजीत सिंह की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम ने मूलरूप से झारदखंड निवासी इकबाल अंसारी (42) को रविदास मार्ग, गोविंदपुरी के पास से नौ जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सिंगल शॉट असलहा व तीन कारतूस बरामद किए गए। इकबाल ने बताया कि उसने पीड़ित की दोनों पत्नी और अपने दो साथी नायूम व शूटर मनीष मिश्रा के साथ संजीव कुमार की हत्या की साजिश रची थी।
संजीव की हत्या करने के बाद नायूम झारखड़ व मनीष मिश्रा गुजरात भाग गया था। इंस्पेक्टर रणजीत की टीम ने वलसाड, गुजरात निवासी मनीष मिश्रा (34) को वलसाड, गुजरात से 10 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। इकबाल ने बताया कि नजमा उसकी बुआ की बेटी है। उसने ही संजीव को मारने के लिए 15 लाख की सुपारी दी थी।
दोनों पत्नियों के साथ अमानवीय व्यवहार करता था संजीव
संजीव कुमार ने नजमा से 12 साल पहले छिपाकर शादी की थी। इकबाल अंसारी का कहना है कि कुछ समय बाद संजीव ने नजमा के साथ मारपीट व अमानवीय व्यवहार करना शुरू कर दिया था। संजीव की पहली पत्नी गीता उसे छोड़ने और नजमा से दोबारा शादी करने के लिए पहले से ही नाराज थी। गीता ने नजमा को बताया कि वह उसके साथ भी अमानवीय व्यवहार करता था। ऐसे में नजमा उर्फ गीता को लगा कि वह उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार कर रहा है और उसे भी छोड़ देगा। ऐसे में दोनों पत्नियों ने मिलकर संजीव की हत्या की साजिश रच ली। नजमा और गीता ने मृतक की तीन संपत्तियों को हड़पने के लिए संजीव कुमार की हत्या कराने की साजिश रची थी।
नजमा ने इकबाल को हत्या की बताई थी साजिश
इकबाल ने साजिश में अपने गांव के नायूम को साथ मिलाया। नायूम ने गुजरात के शूटर मनीष मिश्रा को हायर किया। नजमा ने अपने पति द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक की नंबर प्लेट की फोटो खींची। घटना वाले दिन इकबाल अंसारी को फोटो भेजी और बाद में उस फोटो को अपने फोन से हटा दिया। इसी से पुलिस को उस पर संदेह हो गया था। छह जुलाई को साजिश के तहत नजमा अपने आठ साल के बेटे के साथ संजीव कुमार के संग उसकी बाइक पर गई। शाम करीब साढ़े सात बजे गोविंदपुरी में ट्रांजिट कैंप से सटे स्कूल के पास बाइक पर सवार नायूम और मनीष मिश्रा ने संजीव को गोली मार दी। इकबाल ने बताया कि दोनों पत्नियों ने 15 लाख रुपये में सुपारी दी थी।