फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DSP Surendra Singh Murder: क्या डीएसपी से हुई चूक, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई? पढ़ें- दो अहम सवालों के जवाब

Tue, 19 Jul 2022 05:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेवात(नूंह)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेवात(नूंह) Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
DSP Surendra Singh trampled by mining mafia In Mewat in Haryana
Dsp Surendra Singh Murder - फोटो : अमर उजाला

नूंह में खनन माफिया के गुर्गों ने मंगलवार को डीएसपी सुरेंद्र सिंह के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। उधर दो बड़े सवाल ये भी हैं कि क्या डीएसपी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ नहीं गए थे? क्या पुलिस फोर्स ने जवाबी कार्रवाई नहीं की, इन सवालों के जवाब पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने दिया है।



घटना पर आईजीपी दक्षिणी ने कहा कि वह गुप्त सूचना के आधार पर औचक निरीक्षण करने गए थे। डीएसपी बैकअप फोर्स के साथ नहीं गए थे। औचक कार्रवाई की वजह से इसके लिए समय नहीं मिला होगा। वारदात में हथियारों का इस्तेमाल नहीं हुआ है।

DSP Surendra Singh trampled by mining mafia In Mewat in Haryana
Dsp Surendra Singh Murder - फोटो : ANI

उधर, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। हम इलाके में पुलिस और बल तैनात करेंगे और किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। वहीं हरियाणा के खनन मंत्री मूल चंद शर्मा ने नूंह में अवैध खनन की जांच कर रहे डीएसपी की हत्या पर कहा कि मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि सीएम मनोहर लाल खट्टर और हम पर भरोसा रखें। हम आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। हमने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी इस घटना पर चर्चा की है।

DSP Surendra Singh trampled by mining mafia In Mewat in Haryana
Dsp Surendra Singh Murder - फोटो : ANI
हिसार के रहने वाले थे डीएसपी
इसी सूचना पर मंगलवार सुबह 11 बजे वह अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर पहाड़ी के पास खड़े डंपर, उनके चालक और खनन में लगे लोग भागने लगे। वाहन रोकने के लिए डीएसपी आगे आए तो डंपर चालक ने उनके ऊपर वाहन चढ़ा दिया। टायर के नीचे आने से डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी नूंह वरुण सिंगला मौके पर पहुंचे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही है। डीएसपी मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
DSP Surendra Singh trampled by mining mafia In Mewat in Haryana
Dsp Surendra Singh Murder - फोटो : ANI
पुलिस भी सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी- भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। घटना राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शा रही है। हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार सख्त कदम उठाए। खनन माफिया बेखौफ हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। विधायकों को धमकाया जा रहा, पुलिस भी सुरक्षित नहीं है तो जनता कैसे सुरक्षित महसूस करेगी? सरकार को तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत है।

 
विज्ञापन
DSP Surendra Singh trampled by mining mafia In Mewat in Haryana
Dsp Surendra Singh Murder - फोटो : ANI

बता दें कि नूंह में खनन की सूचना पर मंगलवार सुबह 11 बजे वह अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर पहाड़ी के पास खड़े डंपर, उनके चालक और खनन में लगे लोग भागने लगे। वाहन रोकने के लिए डीएसपी आगे आए तो डंपर चालक ने उनके ऊपर वाहन चढ़ा दिया। टायर के नीचे आने से डीएसपी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डंपर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी नूंह वरुण सिंगला मौके पर पहुंचे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही है। डीएसपी मूल रूप से हिसार के रहने वाले थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed