{"_id":"5a392f474f1c1bce408be0c2","slug":"driverless-metro-got-derailed-during-trial-run-at-kalindi-kunj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के ब्रेक फेल होने से हुआ ये बड़ा हादसा, जल्द ही होने वाला था उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के ब्रेक फेल होने से हुआ ये बड़ा हादसा, जल्द ही होने वाला था उद्घाटन
Wed, 20 Dec 2017 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
metro
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिसमस डे पर मजेंटा लाइन के खुलने से पहले डीएमआरसी की ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन डिपो में डिरेल हो गई। मंगलवार दोपहर बाद मजेंटा लाइन पर बने कालिंदी कुंज डिपो में एक नई ट्रेन डिपो का दीवार तोड़ते हुए बाहर आ गई।
2 of 10
metro
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इस हादसे से लाइन के खुलने से पहले सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। क्योंकि पहली बार मेट्रो में ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन तकनीकी कम्युनिकेशन बेस्ड सिग्नलिंग सिस्टम (सीबीएसटी) का प्रयोग किया जा रहा है। वह भी तब जब इस लाइन के पहले सेक्शन का 25 दिसंबर को उद्घाटन करने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं।
3 of 10
metro
- फोटो : अमर उजाला
डीएमआरसी के मुताबिक, हादसा मंगलवार दोपहर करीब 3:40 बजे हुआ। मेट्रो ट्रेन को धुलाई के लिए डिपो में ही बने रैंप पर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वह रैंप पर जाते समय पीछे की तरफ चलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
metro
- फोटो : अमर उजाला
पीछे की तरफ जाने के दौरान उसका ब्रेक नहीं लगा, जिससे वह डिपो का दीवार तोड़ते हुए बाहर निकल गई। इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है। मेट्रो ट्रेन को नुकसान पहुंचा है। डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल के मुताबिक जब ट्रेन को जांच के लिए वर्कशॉप में ले जाया जाता है तो ब्रेक अलग करके चेक किया जाता है। यह रूटीन प्रक्रिया है।
विज्ञापन
5 of 10
metro
ट्रेन की जांच के बाद धुलाई के लिए ले जाया गया, लेकिन वहां ले जाने से पहले ब्रेक की दोबारा जांच नहीं की गई। धुलाई के लिए रैंप पर ले जाते समय पीछे की तरफ ढलाव था और ट्रेन का ब्रेक काम नहीं कर रहा था तो इसलिए वह डिपो की दीवार तोड़कर बाहर आ गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।