फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीवार तोड़ बाहर निकली वो मेट्रो जिसका 25 दिसंबर को PM मोदी करने वाले हैं उद्घाटन

Wed, 20 Dec 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Dec 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
delhi metro magenta line train collided in wall during trial run at kalindi kunj depot

क्रिसमस के दिन नोएडा और दिल्ली वालों को प्रधानमंत्री मेट्रो फेज तीन की मजेंटा लाइन के एक सेक्शन को खोलकर जनता को तोहफा देने वाले हैं। उद्घाटन से ठीक पहले ही ट्रायल रन के दौरान इस लाइन पर चलने वाली मेट्रो दुर्घटना का शिकार हो गई है। ड्राइवरलेस यह ट्रेन पहली बार दिल्ली मेट्रो का हिस्सा बनने वाली है।

पहली बार ड्राइवर लेस मेट्रो ट्रेन तकनीकी का इस्तेमाल 

delhi metro magenta line train collided in wall during trial run at kalindi kunj depot
metro

कालिंदी कुंज डिपो में सोमवार ट्रायल रन के दौरान ड्राइवर लेस यह ट्रेन डिपो की दीवार तोड़ते हुए बाहर निकल गई। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

delhi metro magenta line train collided in wall during trial run at kalindi kunj depot

प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि इस दुर्घटना के पीछे तकनीकी कारण जिम्मेदार है। दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन सुविधा में दिल्ली मेट्रो को सबसे सुरक्षित साधनों में से एक माना जाात है। ऐसे में यह दुर्घटना मेट्रो सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi metro magenta line train collided in wall during trial run at kalindi kunj depot

बता दें कि 12.64 किलोमीटर का यह सेक्शन खुलने के बाद नोएडा और साउथ दिल्ली नजदीक आ जाएगा। खास बात यह कि 25 दिसंबर को मेट्रो का 15वां परिचालन दिवस और पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी है। अटल विहारी वाजपेयी ने ही 2002 में पहली मेट्रो लाइन पर परिचालन को हरी झंडी दिखाई थी। मजेंटा लाइन (बॉटेनिकल गार्डन से जनकपुरी पश्चिम) 36.98 किलोमीटर लाइन है, जिस पर 25 स्टेशन हैं। फिलहाल सेक्शन के 12.64 किलोमीटर की लाइन खुलने के लिए तैयार है। इसमें कुल नौ स्टेशन हैं, जो कि नोएडा और दक्षिणी दिल्ली को नजदीक लाएंगे। इस सेक्शन के खुलने से दिल्ली को एक और इंटरचेंज कालकाजी मंदिर पर मिलेगा। जबकि दिल्ली से बाहर पहला इंटरचेंज नोएडा में बॉटेनिकल गार्डन के रूप में मिलेगा। प्रधानमंत्री नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से हरी झंडी दिखाएंगे। वहां से मेट्रो से सफर भी कर सकते हैं।   प्रधानमंत्री के आगमन के चलते मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी पहली बार नोएडा पहुंचे सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
delhi metro magenta line train collided in wall during trial run at kalindi kunj depot

फैक्ट फाइल: 36.98 किलोमीटर लंबी है मजेंटा लाइन लाइन। 
25 मेट्रो स्टेशन है इस पूरी लाइन पर। 
12.64 किलोमीटर का एक सेक्शन अभी खुलेगा। 
09 स्टेशन होंगे खुलने वाले सेक्शन पर। 
90 सेकेंड तक की फ्रीक्वेंसी चल सकती है। 
01 लाख से अधिक यात्रियों को मिलेगा। 

कालकाजी मंदिर, ओखला एनएसआईसी, सुखदेव विहार, जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, कालिंदी कुंज, ओखला बर्ड सेंचूरी व बॉटेनिकल गार्डन। 

मेट्रो में पहली बार ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन तकनीकी कम्युनिकेशन बेस्ड सिग्नलिंग सिस्टम (सीबीएसटी) का प्रयोग हो रहा है। इससे मेट्रो की फ्रीक्वेंसी भी मौजूदा व्यवस्था से अच्छी होगी। फ्रीक्वेंसी 90 से 100 सेकेंड तक हो सकती है। स्टेशनों पर शुरू से ही पीएसडी (प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर) वाले स्टेशन होंगे।  नई तकनीकी के चलते मेट्रो को इसका ट्रायल पूरा करने में एक साल का समय लग गया। हालांकि, फिलहाल ड्राइवरलेस मेट्रो तकनीकी होने के बाद भी डीएमआरसी ड्राइवर के साथ इसे चलाएगी। 

नई मेट्रो ट्रेन की खास बातें एक नजर में 
20 फीसदी कम उर्जा खपत करेगी। 
10 फीसदी अधिक स्पीड होगी। 
3.2 मीटर चौड़ा है अभी 2.9 मीटर होता है। 
40 यात्री अधिक आएंगे ड्राइवर कार हटने से। 
50 मीटर दूर से ट्रैक पर किसी वस्तु के होने पर लगेगा ब्रेक। 
5 कैमरे अलग-अलग जगह ट्रेन के बाहर होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed