दिवाली को अब कुछ ही दिन रह गए हैं। बाजार गुलजार हो गए हैं, चारों तरफ रोशनी बिखरी हुई है। बाजारों में गिफ्ट की ढेरों वैरायटी दिख रही हैं। पैकिंग पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। हर रिश्ते के अनुसार गिफ्ट की पैकिंग की जा रही है। अगर भाई को गिफ्ट देना है तो अलग स्लोगन के साथ पैकिंग की जा रही है। अगर दोस्त को देना है तो उसके लिए अलग पैकिंग है। आप बाजार में ढेरों गिफ्ट देखकर उलझन में पड़ सकते हैं कि कौन सा गिफ्ट खरीदें। हम आपको बता रहे हैं कि कौन सा गिफ्ट खरीद सकते हैं।
दिवाली 2018: अपनों को दें ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा रहे याद, हर रिश्ते के अनुसार हो रही पैकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदी के सिक्के कर सकते हैं गिफ्ट
चांदी के सिक्कों की चमक फीकी नहीं हुई है। आज भी लोग दिवाली पर देने के लिए सबसे ज्यादा चांदी के सिक्के ही खरीदते हैं। दुकानों पर सबसे ज्यादा चांदी के सिक्कों की बुकिंग हुई है। ओल्ड इज गोल्ड की कहावत चांदी के सिक्कों पर पूरी तरह से सटीक बैठती है। लोग लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर वाले सिक्के सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं। लोग दिवाली के दिन चांदी का सिक्का देना शुभ मानते हैं।
मार्केट में कई तरह की घड़ियां उपलब्ध
घड़ी का क्रेज हमेशा रहता है। अधिकतर लोग घड़ी पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में घड़ी गिफ्ट में दी जा सकती है। घड़ी पर डिस्काउंट ऑफर्स भी चल रहे हैं। इस समय बाजार में बड़े डायल से लेकर छोटे डायल की ब्रांडेड घड़ियां मिल रही हैं। घड़ी पहनने के बाद हमेशा गिफ्ट देने वाले शख्स की याद आएगी।
लड़कियों को ड्रेस के साथ दें मैचिंग पर्स
लड़कियों को कपड़ों का बहुत शौक होता है। इस दौरान कपड़ों की जबरदस्त सेल चल रही है। 50 से 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट चल रहा है। अगर ड्रेस के साथ मैचिंग पर्स भी गिफ्ट में दे देंगे, तो और बेहतर होगा। बाजार में हाथ में पकड़ने से लेकर कंधे पर टांगने के अलावा भी पर्स की कई वैरायटी हैं।
मेकअप किट भी है बेहतर विकल्प
अगर किसी लड़की को गिफ्ट दे रहे हैं तो मेकअप किट भी दे सकते हैं, लेकिन मेकअप किट को देते समय ध्यान रखें कि लोकल न खरीदें। इसके प्रयोग से त्वचा पर दाने या एलर्जी हो सकती है। खरीदते वक्त गुणवत्ता का जरूर ध्यान रखें। बाजार में कई ब्रांडेड कंपनियों की मेकअप किट आ रही हैं।