फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीरी छात्र गुमशुदगी केसः आखिरी बार हुई थी पिता से बात, महबूबा ने राजनाथ को किया ट्वीट

Thu, 01 Nov 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 01 Nov 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
sharda university student missing case: last time he call father mehbooba tweets rajnath about this
bilal - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विवि में पढ़ने वाला कश्मीरी छात्र एहतेशाम बिलाल (17) घूमने की बात कहकर कॉलेज से निकला था। 28 अक्तूबर को दिल्ली से 12:30 बजे गो एयर की फ्लाइट लेकर ढाई बजे वह श्रीनगर एयरपोर्ट पर उतरा था। इसके बाद से वह गायब है। 

sharda university student missing case: last time he call father mehbooba tweets rajnath about this
igi

नॉलेज पार्क पुलिस ने छात्र के ग्रेटर नोएडा से श्रीनगर पहुंचने के जरिए, रेल, बस और दिल्ली एयरपोर्ट की जांच की तो दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी सीसीटीवी फुटेज मिल गई। बिलाल के साथियों ने भी फोटो के आधार पर इसकी तस्दीक कर ली है।

sharda university student missing case: last time he call father mehbooba tweets rajnath about this
शारदा यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। बिलाल शारदा विवि से बीएमआइटी बीएससी इन मेडिकल इमेजिंग की पढ़ाई कर रहा है। अभी हाल ही में उसकी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा खत्म हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sharda university student missing case: last time he call father mehbooba tweets rajnath about this
महबूबा मुफ्ती

आखिरी बार पिता से हुई थी बात
छात्र के मोबाइल कॉल डिटेल से यह भी पता चला है कि उसने सोमवार शाम साढ़े चार बजे पिता से आखिरी बार बात की थी। हालांकि, उस समय उसने पिता को श्रीनगर में होने की जानकारी नहीं दी थी। उसने बताया था कि वह दिल्ली मेट्रो में है। उसके बाद से उसका मोबाइल बंद है।

विज्ञापन
sharda university student missing case: last time he call father mehbooba tweets rajnath about this
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
अफगानिस्तान का निवासी समझकर हुई थी मारपीट
पिछले दिनों अफगानिस्तान और शहर के छात्रों के बीच हुए विवाद में कुछ छात्रों ने बिलाल को पीट दिया था। मामले में बिलाल के पिता भी ग्रेटर नोएडा आए थे। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में छात्र और उसके पिता पुलिस से मिले थे। आपसी मामला कहकर स्थानीय छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। हालांकि, पुलिस ने स्वयं सज्ञान लेकर मामले में 350 स्थानीय छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed