फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनसनीखेज खुलासा: जिस आधार से बना लॉरेंस के भांजे का पासपोर्ट, उस पर राहुल के फिंगर प्रिंट, ये बात भी आई सामने

Fri, 15 Jul 2022 07:45 AM IST
प्रशांत कुमार पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Jul 2022 07:45 AM IST
विज्ञापन
disclosure in busted case of passport making gang of Punjab gangster Lawrence Bishnoi s nephew and sidhu moose wala case
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर व पंजाब के गैंगस्टर के पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह के पर्दाफाश मामले में नया खुलासा सामने आया है। इसमें एक शख्स का दो आधार कार्ड बनाने और उसके फर्जी आधार कार्ड पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई का पासपोर्ट जारी हुआ है। दिल्ली पुलिस के शक के घेरे में अब भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) और पासपोर्ट कार्यालय भी आ गया है। पुलिस इस गुत्थी को भी सुलझा रही है कि केंद्र सरकार के दोनों दफ्तरों से एक फिंगर प्रिंट पर आधार कार्ड और दूसरे के आधार पर सचिन का पासपोर्ट किस तरह बन गया। सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय ने पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है। जांच में यह भी पता लगा है कि सचिन थापन के अलावा तीन अन्य पासपोर्ट लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य के बने थे।

disclosure in busted case of passport making gang of Punjab gangster Lawrence Bishnoi s nephew and sidhu moose wala case
aadhar card - फोटो : facebook/All India Radio News

दक्षिण जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ प्रभारी अतुल त्यागी की टीम ने गैंगस्टर के पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी राहुल सरकार, अर्जित कुमार उर्फ अजीत दिवान उर्फ अजीत कुमार उर्फ टॉनी उर्फ महेश उर्फ पाजी, नवनीत प्रजापति और सोमनाथ प्रजापति के रूप में हुई। दक्षिण जिला पुलिस की जांच में ये सामने आई है कि राहुल सरकार का उसके असली नाम से एक आधार कार्ड कई वर्ष पहले बना हुआ था। इस पर उसके फिंगर प्रिंट थे।

disclosure in busted case of passport making gang of Punjab gangster Lawrence Bishnoi s nephew and sidhu moose wala case
बायोमैट्रिक डाटा

इसके बाद राहुल सरकार ने आरोपी नवनीत प्रजापति के तुगलकाबाद स्थित आधार केंद्र से तिलक राज टोटेजा के नाम से नवंबर-दिसंबर, 2021 में दूसरा आधार कार्ड बनवाया था। इस आधार कार्ड पर भी राहुल सरकार के फिंगर प्रिंट थे और पता भी उसने अपना संगम विहार का दिया हुआ था। राहुल सरकार ने अपने तिलक राज टोटेजा के नाम से बनवाए आधार कार्ड पर सचिन थापन का पासपोर्ट बनवाया। इन दोनों आधार कार्ड पर फोटो भी राहुल सरकार का लगा था। इसके बाद सचिन थापन आरके पुलिस स्थित पासपोर्ट कार्यालय में खुद गया था और उसने अपना बायोमेट्रिक दिया था। सवाल ये खड़ा होता है कि पासपोर्ट कार्यालय में फिंगर प्रिंट अलग-अलग होने के बावजूद पासपोर्ट कैसे बन गया। क्या कहीं फिंगर प्रिंट मैच करके नहीं देखा गया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
disclosure in busted case of passport making gang of Punjab gangster Lawrence Bishnoi s nephew and sidhu moose wala case
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-दो पवन कुमार ने बताया कि जांच में आरोपियों द्वारा जांच में तीन और फर्जी पासपोर्ट बनाने के सबूत मिले हैं। इन्होंने सागर, राहुल और रोहित के नाम से पासपोर्ट बनवाया था। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के गैंगस्टर व बदमाश हैं। ये सभी इन फर्जी पासपोर्ट से विदेश भाग चुके हैं। पुलिस बात की जांच करने में लगी है कि तीनों गैंगस्टर कहां के हैं। बताया जा रहा है कि ये भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के षड़यंत्र में शामिल रहे हैं।


 
विज्ञापन
disclosure in busted case of passport making gang of Punjab gangster Lawrence Bishnoi s nephew and sidhu moose wala case
Lawrence Bishnoi-Sidhu Moose Wala - फोटो : Social Media
आईबी समेत अन्य एजेंसियों ने जांच शुरू की

दिल्ली पुलिस के सुरक्षा अधिकारी मान रहे हैं कि ये देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। ऐसे में आईबी समेत अन्य एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है कि फिंगर प्रिंट अलग-अलग होने के बावजूद पासपोर्ट कैसे बन रहे हैं। कई एजेंसियों ने पुष्प विहार, साकेत जाकर स्पेशल स्टाफ में जाकर आरोपियों से पूछताछ की है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed