कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को धनतेरस से दिवाली के पंचपर्व की शुरुआत मानी जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन से त्रयोदशी को ही धन्वंतरि अमृत कलश लेकर अवतरित हुए थे। इस वजह से इस दिन बरतन एवं धातु खरीदने का रिवाज है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को उनका जन्मदिन माना जाता है और माता लक्ष्मी और कुबेर के साथ ही भगवान धन्वंतरि भी पूजे जाते हैं। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से उन्नति होती है और खरीदी गई चीज में 13 गुना की बढ़ोतरी होती है। अपनी राशि के अनुसार जानिए किस चीज की करनी है खरीदारी और लक्ष्मी-गणेश की किस रंग की मूर्ति लानी है...
Dhanteras 2019: अपनी राशि के अनुसार करेंगे खरीदारी तो बरसेगी लक्ष्मी, खरीदी गई चीज 13 गुना बढ़ेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाएं दीप कि जीवन जगमगाए: ज्योतिषाचार्य गुंजन वार्ष्णेय कहती हैं कि धनतेरस से प्रतिदिन पंचपर्व भैया दूज तक लगातार घर के मंदिर सहित रसोई में भी दीपक जलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ स्वास्थ्य सुख भी प्राप्त होता है। धनतेरस पर खरीदारी के लग्न के अनुसार शुभ घड़ियां होती हैं और इन घड़ियों में खरीदारी करने से शुभ ही शुभ होता है, क्योंकि इन घड़ियों में लक्ष्मी निवास करती हैं। खरीदारी के लिए चार घड़ियां हैं।
1- सूर्योदय से लेकर सुबह 10.40 बजे तक
2- दोपहर 12.05 से लेकर 02.53 बजे तक
3- शाम 04.17 से लेकर 05.42 बजे तक
4- रात 09.00 से लेकर 10.30 बजे तक
राशि के अनुसार खरीदारी घर में लाएगी शुभता:
धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तु स्थायी रूप से रहती है। हालांकि लोग अपनी सामर्थ्य अनुसार सोना, चांदी या अन्य उपयोगी वस्तुएं खरीदते हैं, अगर इस दिन सोना-चांदी के सिक्कों, गणेश-लक्ष्मी के साथ ही राशि स्वामी से संबंधित वस्तुओं का संग्रह किया जाए तो वर्षभर समृद्धि बनी रहती है। तो जानिए अपनी राशि के अनुसार खरीदारी और पाइए वर्षभर खुशहाली।
मेष - तांबे का बर्तन और मूंगे या लाल रंग से रंगी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा।
वृष - चमकदार पालिश वाले बर्तन, चांदी या हीरा, सिल्वर रंग की लक्ष्मी- गणेश प्रतिमा।
कर्क - चांदी के बर्तन, सिल्वर कलर के रंग से रंगी लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा।
सिंह - तांबा या गोल्डन पॉलिश के बर्तन, गोल्डन रंग से रंगी लक्ष्मी गणेश प्रतिमा।
कन्या - कांसे का बर्तन, श्री यंत्र और हरे रंग से रंगी लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा।
तुला - इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, चांदी के बर्तन और प्लास्टर ऑफ पेरिस की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा।
वृश्चिक - तांबे का बर्तन, सोने के आभूषण, मूंगा या लाल रंग से रंगी लक्ष्मी गणेश- प्रतिमा।