फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-एनसीआर में डेंगू-मलेरिया का कहर, ऐसे लक्षण दिखें तो बिल्कुल भी न करें इग्नोर

Mon, 10 Sep 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 09:30 PM IST
विज्ञापन
Dengue Malaria symptoms in Delhi NCR, do not ignore

इस समय डेंगू का कहर हर जगह है। आए दिन नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। साइबर सिटी में डेंगू अब तेजी से पांव पसार रहा है। बीते पांच दिनों में डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। चार नए लोगों में डेंगू की पुष्टि के बाद अब डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। 5 सितंबर को विभाग ने 3 मरीजों में डेंगू की पुष्टि की थी। इनमें से तीन मामले डीएलएफ क्षेत्र के हैं। जिनमें से 11 वर्षीय बच्चा, 24 वर्षीय युवक और 25 वर्षीय युवती शामिल हैं। वहीं सेक्टर-21 निवासी 35 वर्षीय महिला में डेंगू पाया गया है।

Dengue Malaria symptoms in Delhi NCR, do not ignore

हापुड़ जिले में मलेरिया तेजी से फैल रहा है। संदिग्ध मरीजों की जांच के बाद सरकारी लैब ने 120 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि की है। वहीं निजी अस्पतालों में यह आंकड़ा 800 को पार कर चुका है। सरकारी अस्पतालों में जांच और इलाज के इंतजाम पर्याप्त न होने के कारण मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बीते तीन वर्ष से जिले में डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप लोगों की कमर तोड़ रहा था। इस बार अभी डेंगू, चिकनगुनिया का प्रकोप तो नहीं दिख रहा है, लेकिन मलेरिया ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। आलम यह है कि घर-घर में मरीज बुखार से तप रहे हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग के पास अब तक बड़ी संख्या में मरीजों को इलाज देने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।

Dengue Malaria symptoms in Delhi NCR, do not ignore

ऐसे में अगर पहले ही आपको इसके लक्षण दिख जाएं तो बचाव किया जा सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक, ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढ़ना, सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, जो आंखों को दबाने या हिलाने से और बढ़ता हो, बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना और जी मितलाना और मुंह का स्वाद खराब होना, गले में हल्का-सा दर्द होना, शरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल-गुलाबी रंग के रैशेज होना सभी डेंगू के लक्षण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dengue Malaria symptoms in Delhi NCR, do not ignore

वहीं अगर आपको नाक और मसूढ़ों से खून आना, शौच या उलटी में खून आना, स्किन पर गहरे नीले-काले रंग के छोटे या बड़े चिकत्ते पड़ जाना  आदि लक्षण दिखते हैं तो लापरवाही बिल्कुल न करें। इससे आपको खतरा हो सकता है। डेंगू में ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरता है जिन्हें अगर रोका न जाए तो जान भी जा सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed