फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 12: दादी के साथ धूम मचाने को तैयार रॉबिन, मां की बात सुनते ही छलक पड़े आंसू

Mon, 10 Sep 2018 08:08 PM IST
ऋषिपाल सिंह, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ऋषिपाल सिंह, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 10 Sep 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss12 contestant robin gurjar from noida
bigg boss robin

बिग बॉस 12 शुरू होने में सिर्फ 6 दिन बचे हैं और ऐसे में इसके फैन्स के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है कि वो कौन से प्रतियोगी हैं जो इस बार रिएलिटी शो का हिस्सा बनकर बिग बॉस के घर में रहेंगे। पिछले कुछ सीजन्स से लोगों को सेलिब्रिटी और कॉमनर्स के बीच में होने वाली नोंकझोंक पसंद आती रही है। इस बार भी ऐसा ही सिलसिला देखने को मिलेगा। बिग बॉस-10 में नोएडा के मनवीर सिंह गुर्जर ने शो जीत कर खूब धमाल मचाया और 12वें सीजन में नोएडा का ही एक छोरा अपनी दादी के साथ धमाल मचाने को तैयार है। खबर में आगे पढ़िए कौन है वो ...

Bigg boss12 contestant robin gurjar from noida
bigg boss robin

नोएडा के रहने वाले रॉबिन गुर्जर इस बार बिग बॉस 12 का हिस्सा बन सकते हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि रॉबिन अपनी दादी के साथ जोड़ी के रूप में जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार रॉबिन 9 सितंबर को ही बिग बॉस में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं। बोड़ाकी के रहने वाले रॉबिन की पॉपुलैरिटी अभी से ही लोगों के बीच इतनी बढ़ गई है कि लोग काफी उत्साहित हैं।

Bigg boss12 contestant robin gurjar from noida
bigg boss robin

उनकी दादी ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह बेहद खुश हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह मुंबई जाएंगी। वह तो गांव-जंगल की रहने वाली हैं। अपने पोते की वजह से वो मुंबई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss12 contestant robin gurjar from noida
bigg boss robin

रॉबिन की मां ने कहा कि वह बहुत खुश हैं, उनका बेटा मुंबई जा रहा है। वह पिछले तीन सालों से बिग बॉस में जाने के लिए प्रयासरत था अब उसका सपना पूरा हो गया है तो पूरा गांव खुश है। रॉबिन का परिवार बेहद सीधा-सादा है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनकी मां ने कहा- जैसे उनका बेटा बिग बॉस में गया वैसे सबका बेटा जाए।  

विज्ञापन
Bigg boss12 contestant robin gurjar from noida
bigg boss robin

रॉबिन के इंस्टाग्राम पर अभी तक 78 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और इनके बढ़ने का सिलसिला जारी है। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर कई वीडियो और तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

देखे वीडियो रॉबिन की मां ने अमर उजाला के साथ बातचीत में क्या कहा-

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed