फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: धुंध की चादर में लिपटी राजधानी, 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया एक्यूआई

Wed, 30 Nov 2022 09:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 30 Nov 2022 09:02 AM IST
विज्ञापन
Delhis AQI recorded in very poor category
Delhi Pollution - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत और बिगड़ती हवा की गुणवत्ता ने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी को धुंध की परत में ढक दिया। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 332 ('बहुत खराब' श्रेणी में) दर्ज किया गया। 
Delhis AQI recorded in very poor category
Delhi Pollution - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। बीते दो सालों में सबसे सर्द दिन 29 नवंबर, 2020 था, तब न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक ठिठुरन और बढ़ेगी।
Delhis AQI recorded in very poor category
Delhi Weather - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में मंगलवार की सुबह पारा लुढ़कने की वजह से लोगों ने ठिठुरन महसूस की। अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 41 से 97 फीसदी रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhis AQI recorded in very poor category
Delhi Pollution - फोटो : ANI
कश्मीर में शीतलहर के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में न्यूनतम पारा माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सोमवार को सीजन की सबसे ठंडी रात बीती। ऐसे में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
Delhis AQI recorded in very poor category
Delhi Pollution - फोटो : ANI
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed