बवाना में सोमवार सुबह महिला टीचर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को पता लगा है कि वैन सवार कुछ लोगों ने सुनीता को घायल अवस्था में सड़क पर गिरा हुआ देखा, तो उन्हें लगा कि वह सड़क हादसे की शिकार हो गई है। लोग उसके पास पहुंचे, तो सुनीता की सांस चल रही थी। सुनीता को अस्पताल पहुंचाने के लिए सभी उसे वैन में डालने लगे, तभी उन्हें पता लगा कि सुनीता को गोली मारी गई है।
2 of 5
घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
वह सुनीता को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है।
3 of 5
teacher murder case
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की संख्या कितनी थी या फिर वह किस वाहन पर सवार होकर आए थे, इस बात की जानकारी किसी को नहीं है। प्राथमिक जांच में पता चला कि तीन साल से सुनीता अपने पति और बच्चों के साथ बवाना में आकर रहने लगी थी। इससे पूर्व वह सोनीपत में रहते थे।
4 of 5
teacher murder case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में लूटपाट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। ऐसे में रंजिश या फिर किसी अन्य कारण से उसकी हत्या की गई है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुनीता के पति और ससुराल वालों से कैसे संबंध थे।
5 of 5
teacher murder case
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि शुरुआती पूछताछ में सुनीता के मायके वालों ने पति पर भी शक जाहिर किया है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि सोनीपत में रहने के दौरान उसका किसी से विवाद तो नहीं हुआ था। इसके अलावा पुलिस उसके साथ काम करने वाले टीचरों से भी पूछताछ करेगी।