पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर) के त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन पर मेट्रो ट्रेन दौड़ाने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 17.8 किमी लंबे इस सेक्शन पर सभी मेट्रो स्टेशन ऊपरी हैं और अब तक के सबसे ज्यादा तीव्र मोड़ इस लाइन पर बने हैं। इसके कारण ट्रैक पर चलती मेट्रो से बाहर देखने पर सांप-सीढ़ी जैसा नजारा देखने को मिलेगा। कल से यानी बुधवार से इस रूट पर मेट्रो दौड़नी शुरू हो जाएगी। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लिए यह सेक्शन दिवाली का तोहफा साबित होगा। लेकिन इस तोहफे में कई परेशानियां भी छिपी हैं जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलें होंगी। पढ़िए इस सेक्शन की खूबियों के साथ ही इसकी खामियां भी....
2 of 9
pink line shiv vihar-trilokpuri
- फोटो : फोटो: कुमार संजय
तीन लूप में चलेगी मेट्रो, लोग हो सकते हैं परेशान
इस सेक्शन पर अगर यात्रियों को शिव विहार से त्रिलोकपुरी जाना है तो पहले शिव विहार से मौजपुर पहुंचना होगा और फिर दूसरी मेट्रो पकड़नी होगी। इसके बाद आगे जाने पर यात्रियों को आईपी एक्सटेंशन से मेट्रो बदलकर त्रिलोकपुरी पहुंचना होगा। डीएमआरसी के मुताबिक शिव विहार-मौजपुर सेक्शन पर मेट्रो शटल की तरह काम करेगी।
3 of 9
पिंक लाइन मेट्रो
- फोटो : कुमार संजय
वहीं, आईपी एक्सटेंशन से त्रिलोकपुरी जाने के लिए मेट्रो का संचालन सिंगल लाइन पर होगा। आईपी एक्सटेंशन पहुंचने वाली हर तीसरी मेट्रो त्रिलोकपुरी जाएगी और फिर वहां से वही ट्रेन लौटेगी। यात्रियों को इस सेक्शन पर मेट्रो बदलने के फेर में परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
4 of 9
पिंक लाइन मेट्रो
- फोटो : कुमार संजय
सेक्शन के मोड़ बने चुनौती
17.8 किमी लंबे इस सेक्शन पर 10 तीव्र मोड़ हैं। डीएमआरसी के मुताबिक निर्माण मानदंडों के आधार पर 300 मीटर की दायर से छोटे दायरे में बनाए जाने वाले मोड़ तीव्र मोड़ कहलाते हैं। इस सेक्शन पर आवास क्षेत्रों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना इन मोड़ों को बेहद सावधानी से तैयार किया गया है।
5 of 9
pink line shiv vihar-trilokpuri
- फोटो : फोटो: कुमार संजय
इनमें आईपी एक्सटेंशन पर जॉगर्स पार्क पर 223 मीटर, डीटीआई नाला क्रॉसिंग पर 202 मीटर, पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में 252 मीटर, आनंद विहार क्रॉसिंग ईडीएम मॉल पर 200 मीटर,आनंद विहार रेलवे ट्रैक क्रॉसिंग पर 308 मीटर, कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के निकट 302 मीटर, महाराजा सूरजमल मार्ग पर 200 मीटर, स्वामी दयानंद मार्ग पर 235 मीटर, वेलकम पर 252 मीटर और सीलमपुर कॉर्नर पर 235 मीटर के तीव्र मोड़ हैं।