फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: इस सप्ताह करवट लेगा मौसम, कम होगा गर्मी का सितम; बारिश की भी संभावना

Mon, 12 Sep 2022 02:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Sep 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
delhi Weather will take a turn this week Meteorological Department expressed possibility of rain
गर्मी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला

सितंबर में उमस भरी गर्मी के सितम से बेहाल लोगों को इस सप्ताह राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह के मध्य में मौसम करवट ले सकता है व बारिश के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी। अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थान पर बारिश हो सकती है।


 

delhi Weather will take a turn this week Meteorological Department expressed possibility of rain
गर्मी से सभी हो रहे बेहाल - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने रविवार के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इसके विपरित दिनभर तेज धूप निकली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 37.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 52 से 86 फीसदी रहा। 

delhi Weather will take a turn this week Meteorological Department expressed possibility of rain
छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक या दो स्थान पर बारिश हो सकती है। इसी तरह की स्थिति मंगलवार को भी रहेगी। हालांकि, 14 सितंबर से मौसम करवट ले सकता है, जिसका दौर 17 सितंबर तक जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi Weather will take a turn this week Meteorological Department expressed possibility of rain
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला

सप्ताहंत तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि इस माह अब तक करीब 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। आमतौर पर इस माह 39.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की जाती है। 

विज्ञापन
delhi Weather will take a turn this week Meteorological Department expressed possibility of rain
गर्मी के बीच जाती युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान- 35 डिग्री सेल्सियस 
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस 
-सूर्यास्त का समय: 6:30 बजे
-सूर्योदय का समय: 6: 05 बजे
-आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिनभर तेज धूप निकलने की संभावना है। एक या दो स्थान पर बारिश की बूंदें दर्ज की जा सकती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed