{"_id":"5eec48da8ebc3e431b2fbd35","slug":"delhi-weather-update-scorching-heat-breaks-17-years-record-in-delhi-is-ten-hottest-cities-in-india-churu-tops-list","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में गरमी का कहर जारी, देश के दस सबसे गर्म शहरों में शुमार, आज से मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में गरमी का कहर जारी, देश के दस सबसे गर्म शहरों में शुमार, आज से मिल सकती है राहत
Fri, 19 Jun 2020 11:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में गरमी से बेहाल गिलहरी
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उतर भारत के कई इलाकों में गरमी कहर ढा रही है। दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री तक रहा। वहीं आईएमडी ने राजस्थान के कई भागों में गर्म हवाएं चलने की बात कही है। वहीं शुक्रवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग के उपमहानिदेशक, आनंद शर्मा ने बताया कि, 22 जून से 24 जून के बीच स्थितियां अनुकूल बन रही हैं, इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हिमालय के पहाड़ी इलाकों में मानसून का आगमन होगा। 25 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि केंद्रीय महाराष्ट्र में बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के तटीय इलाको में काफी बारिश होने की संभावना है। वहीं अन्य इलाकों में 22 जून तक हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
जानिए गुरुवार को कौन से 10 शहर सबसे गर्म रहेः
गंगानगर 46.1 डिग्री सेल्सियस
चुरू 45.6 डिग्री सेल्सियम
बिकानेर 44.8 डिग्री सेल्सियस
हिसार 44.2 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर 44 डिग्री सेल्सियस
नारनौल 43.6 डिग्री सेल्सियस
जयपुर 43.3 डिग्री सेल्सियस
लुधियाना 41.6 डिग्री सेल्सियस
अमृतसर 41.4 डिग्री सेल्सियस
अंबाला 40.8 डिग्री सेल्सियस
राजधानी दिल्ली में भी गरमी का कहर सोमवार को भी जारी रहा। दिल्ली के कई इलाकों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच गया। दिल्ली में उसम 38 से 81 प्रतिशत के बीच रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को बारिश हो सकती है। वहीं आज तापमान 43 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
दिल्ली के विभिन्न इलाकों के गुरुवार को तापमान
सफदरजंग 42.5 डिग्री सेल्सियस
आयानगर 46.4 डिग्री सेल्सियस
पूसा 45.1 डिग्री सेल्सियस