फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में बढ़ा रही ठंड, एक दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम

Sun, 29 Nov 2020 12:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 29 Nov 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi weather snowfall in mountains increasing winter in field areas as in delhi ncr and north india after 1 december minimum temperature may rise
बर्फबारी - फोटो : amar ujala

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से राजधानी में इन दिनों सुबह शाम ठंड अपना असर दिखा रही है। यही वजह है कि दोपहर में धूप की राहत के बाद सुबह शाम के समय ठंड की ठिठुरन से लोग ठिठुर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर दर्ज किया जा रहा है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने की वजह से अब धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

Delhi weather snowfall in mountains increasing winter in field areas as in delhi ncr and north india after 1 december minimum temperature may rise
बर्फबारी - फोटो : amar ujala

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 10.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Delhi weather snowfall in mountains increasing winter in field areas as in delhi ncr and north india after 1 december minimum temperature may rise
दिल्ली में सर्दी - फोटो : अमर उजाला

पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 93 फ़ीसदी और न्यूनतम 42 फ़ीसदी दर्ज किया गया। इसके अलावा लोधी रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस, मुंगेशपुर में 9.3 व जफरपुर 9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे इलाके दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi weather snowfall in mountains increasing winter in field areas as in delhi ncr and north india after 1 december minimum temperature may rise
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : पीटीआई
मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल हवाओं का रुख उत्तर- पश्चिम दिशा की ओर बना हुआ है। इस वजह से हिमालय की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली की सुबह और शाम में सर्दी का एहसास दिला रही हैं। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी की वजह से इसका सीधे तौर पर असर मैदानी इलाकों में भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
Delhi weather snowfall in mountains increasing winter in field areas as in delhi ncr and north india after 1 december minimum temperature may rise
- फोटो : अमर उजाला

स्काईमेट वेदर के प्रमुख मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार, फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो रहा है। वहीं, दिल्ली का आसमान भी धीरे-धीरे साफ हो रहा है। इससे आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। हालांकि, 1 दिसंबर के बाद से पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी होगी। गौरतलब है कि इस बार दिल्ली की सर्दी नवंबर में 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिसंबर कि सर्दी का एहसास करा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed